तहसील प्रभारी- देवी दयाल रावत
शिव मंदिरों पर दिनभर चलता रहा भजन संध्या का कार्यक्रम
कोंच(जालौन)। सनातनी पर्व महाशिवरात्रि को लेकर नगर व आसपास के इलाकों में शिव मंदिरों को खूब सजाया गया और नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि पर्व की धूम शिव मंदिरों में रही और और प्रसाद में लड्डू, पेड़ा, भांग आदि का वितरण किया गया वहीं कई स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां पर शिव भक्तों ने मंदिर में माथा टेककर भंडारे का प्रसाद खूब ग्रहण किया सभी जगह शिव मंदिरों पर सुंदर व भव्य झांकी साधनों का कार्य चलता रहा तो वही सुबह 5 बजते ही शिव मंदिरों में भोलेनाथ के जय कारे गूंजने लगे जहां पर भक्तों ने घंटा घड़ियाल बजाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मंदिर में माथा टेक कर कामना की नगर के मंदिरों में चंद्रकुआं स्थित भूतेश्वर मंदिर, महादेव मंदिर, प्राचीन बख्शेंश्वर, सिद्धेश्वर, मारकंडेश्वर, सोमनाथ महादेव, झलापठा स्थित शिव मंदिर, नई बस्ती स्थित शिव मंदिर, सभी मंदिरों पर भव्य झांकियां सजाई गई एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भजन संध्या का कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा वही शिव भक्तों का दर्शन के लिए मंदिरों में तांता लगा रहा देवगांव स्थित बद्री दास जी महाराज के आश्रम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया आश्रम पर सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी देवगांव में प्रतिवर्ष विशाल मेले का आयोजन किया जाता है यहां पर दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं और बद्री दास जानू मैं माथा टेक कर कामना करते हैं।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.