लोहरा(बांदा): ग्राम लोहरा ब्लाक बड़ोखर जिला बांदा मे में पिछले १५ बर्षो से महारुद्राभिषेक व श्रीरामचरित मानस कथा का आयोजन हुआ जिसमें मानस मर्मज्ञ उमेश चंद्र शुक्ल उमेश इन्दौर भगवती प्रसाद मिश्र मिश्र बांदा रामदत्त पान्डेय हमीरपुर चन्द्र भूषण त्रिपाठी नन्ना छतरपुर ने श्री राम चरित मानस के अनेकों प्रसंगों को नये अर्थों में हर मानव के लिए उपयोगी बताते हुए प्रतिदिन कम से कम तीन दोहो को पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया! सुबह भगवान भोलेनाथ की एक हजार बर्ष पुरानी शिवलिंगों का बड़े ही विधि विधान से रुद्रा-भिषेक कई विद्वानों पुरोहितों द्वारा कराया गया आज के इस महारुद्राभिषेक के विशेष यजमान अनय शर्मा पनाती स्व.रामरतन शर्मा व स्व० सुनीता देवी शर्मा थे! इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश अवधेश नारायण द्विवेदी अशोक त्रिपाठी जीतू इ.अरविन्द शर्मा इ०अरुण शर्मा शासकीय अधिवक्ता रोहन सिन्हा निखिल सक्सेना नीरज त्रिपाठी सुनील त्रिपाठी जीएसटी व आयकर अधिवक्ता आशुतोष त्रिपाठी पूर्व प्राचार्य रामेश्वर पूर्व प्रधान अंगद मिश्रा वर्तमान प्रधान सुरेश रमाकांत त्रिपाठी आदि थे! संचालन राजकुमार त्रिपाठी ने किया! कार्यक्रम में लगभग दो सैकड़ा महिला व पुरुष उपस्थित थे.
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.