भगवती मिश्रा- प्रभारी जालौन तहसील + त्रिलोकी नाथ गुप्ता
जालौन नगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया
जालौन। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जालौन के तत्वावधान में मोहल्ला पुरानी नझाई जालौन में सन्तोष सुहाने के आवास पर स्थित केंद्र में महाशिवरात्रि कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी उमेश पांडेय ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता महेंद्र पाटकार उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमार बृजभान यादव ने महाशिवरात्रि पर्व पर प्रकाश डाला।इसी क्रम में मीना दीदी ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एक आध्यात्मिक संस्था है। इसकी विश्व के 137 देशों में 8500 से अधिक शाखाएँ हैं। इस संस्था का बिजारोपण 1930 के दशक में अविभाजित भारत के सिन्ध प्रान्त के हैदराबाद नगर में हुआ। लेखराज कृपलानी इसके संस्थापक थे।इस अवसर पर सरिता दीदी सन्तोषी दीदी सहित सैकड़ों बहिने उपस्थित रही।
जालौन कोतवाली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जालौन।पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ ई राजा के अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी उमेश पांडेय के पर्यवेक्षण व कोतवाल कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में एस आई कल्लू प्रसाद ने हमराहियों के साथ वांछित अभियुक्त चन्द्रभान पुत्र शिवचरन निवासी ग्राम अमखेड़ा को उसके घर के सामने से किया गिरफ्तार।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.