झांसी में रविवार को एक कोचिंग की संचालिका ने नींद की गोलियां खा ली। तबीयत बिगड़ने पर उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। गोलियां खाने से पहले संचालिका ने एक सुसाइड नोट छोड़ा। इसमें दूसरी कोचिंग के ऑर्नर पति-पत्नी समेत 3 लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
4 माह पहले खोली थी नई कोचिंग संचालिका का नाम दीपमाला सोनी (31) है। वे प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खातीबाबा की रहने वाली हैं। पति अभिषेक सोनी साइबर कैफे चलाते हैं। दीपमाला की बड़ी बहन रागनी सोनी ने बताया “पत्नी दीपमाला रेलवे रोड पर एक कंप्यूटर कोचिंग में बतौर काउंसलर काम करती थी।
वहां 7 साल काम किया। बेटी होने के बाद वो उस तरह से काम नहीं कर पा रही थी। उसने नौकरी छोड़ दी। साथ में मैनेजर समेत 3 लोगों ने और नौकरी छोड़ दी। करीब 4 माह पहले दीपमाला और मैनेजर ने पार्टनरशिप में अपनी कोचिंग खोल ली थी।”
परेशान कर रहे थे कोचिंग वाले बड़ी बहन रागनी ने आगे बताया “कंप्यूटर कोचिंग के ऑनर पति-पत्नी समेत 3 लोग परेशान कर रहे थे। पहले अपने बच्चों से कहा कि जिसने एडमिशन किया था और फीस ली थी, वो ही डिप्लोमा देंगे। बच्चे दीपमाला के पास आने लगे। विवाद बढ़ने पर थाने में शिकायत दी थी।
करीब 10 दिन पहले ही थाने में पंचायत के बाद विवाद निपटा था। अब वो लोग दीपमाला को कह रहे थे कि मानहानि का केस करेंगे और पति को गबन के केस में फंसाएंगे। इससे वो डिप्रेशन में चल रही थी।”
नींद की 10 गोलियां खाई पति अभिषेक ने बताया कि “रात को खाना खाकर सोए थे। आज सुबह मैं उठा तो पत्नी दीपमाला कहने लगी कि मैंने दवाई खा ली है। कमरे में दवाई एक रेपर पड़ा था। उसकी 10 गोलियां पत्नी खा चुकी थी। हम उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। रेपर डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने बताया कि नींद की गोलियां खाई है। अब हालत ठीक है।
कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि अभिषेक आप दोनों बच्चों का ध्यान रखना। मैं बहुत ज्यादा तस्त्र हो चुकी हैं। तीन लोगों के नाम लिखते हुए आगे लिखा कि ये तीनों लगातार मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं। तीनों मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे।” दीपमाला दो बेटी हैं। बड़ी बेटी 8 साल की और छोटी सवा साल की है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.