भगवती मिश्रा- प्रभारी जालौन तहसील + त्रिलोकी नाथ गुप्ता
जालौन कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध तमंचों व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
जालौन।पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ ई राजा के अपराधियो के विरुद्ध चलाये गए सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी उमेश पांडेय के पर्यवेक्षण व कोतवाल कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में एस आई अतुल कुमार कस्बा चौकी प्रभारी ने हमराहियों के साथ दो अभियुक्त गण फहीम निवासी मो बालमभट्ट व सफीक निवासी मो गणेश जी जालौन से अवैध असलाह दो अदद तमंचा 315 बोर देशी व 4 अदद कारतूस नाजायज से बरामद कर गिरफ्तार किया।
समाजसेवी ने ठंडे पानी की मशीन की दिशा बदलवाने की मांग ईओ से की
जालौन।नगरपालिका द्वारा ठंडे पानी की मशीन सब्जी मंडी गेट पर आम जनता के लिए लगवाई गई है। इस मशीन का ठेकेदार ने दक्षिण की ओर पानी भरने का सिस्टम कर रखा है यह गलत है आम जनता पानी नहीं मिल पा रहा है। आम जनता जो मेन रोड से निकलती है उसको मशीन नहीं दिखाई पड़ रही है।समाजसेवी अशफाक राइन ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका जालौन से मांग की है कि मशीन को पूरब की ओर दिशा बदलवाने का आदेश करें जिससे आम जनता ठंडे पानी की मशीन का भरपूर फायदा उठा सके।
उ प्र इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड रीसर्च की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला के जालौन नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया
जालौन।अनुरागनी संस्था उरई द्वारा आयोजित नाबार्ड एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बसन्त मेले के उदघाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डीजायन एंड रिसर्च( एम एस एम ई विभाग की स्वायत्तशासी संस्था )की अध्यक्ष श्रीमती क्षिप्रा शुक्ला जालौन नगर आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता के आवास पर भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता जिला मंत्री रंजना दुबे नगर अध्यक्ष सरिता कुशवाह संगीता झा नीलम वर्मा सुनीता महेश्वरी माला गुप्ता प्रेमलता उपाध्याय कितना यगयिक सुनीता पाल रजनी झा व राजा सिंह गधेला अखलेश गुप्ता गोपाल पुरवार आदि उपस्थित रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.