बांदा। शंकर सरोवर/नबाब टैंक की १३वीं बार बुन्देली प्रकृति पर्यटन लोक भारती के तत्वावधान में समाज सेवियों राजनैतिज्ञ पत्रकार वकील ने पूरी लगन के साथ सफाई अभियान चलाया गया. पिछले तीन सप्ताह से कुछ लोग अनजाने में अथवा जान बूझ कर सफाई के बाद गन्दा कर रहे हैं। आज आस पास के लोगों से सफाई के बाद सम्पर्क कर हो रही सफाई की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग साफ सरोवर को गन्दा कर रहे हैं तो एक व्यक्ति ने बताया कि सरोवर में हर तीन चार दिन बाद सरोवर में अवैध तरीके से मछली पकड़ने कई लोग आते हैं जो रात्रि ९ बजे से रात्रि १-२ बजे तक मछली पकड़ने का काम करते हैं और इनके साथ भी १०-१२ लोग रहते जो खाते पीते हैं तथा बोतल पन्नी और अन्य तमाम गुटखा की पन्नियां डाल कर गन्दा कर देते जब की आप लोग सरोवर को हर बार पूरी तरह साफ बड़ी मेहनत से करते हैं उसने यह भी बताया कि १५० से२०० किलो मछली का शिकार होता है और यही वे लोग थर्माकोल के डिब्बों में पैक करते हैं। किसी ने उन्हें रोका टोका तो उसके साथ मारपीट करते हैं इसलिए अब कोई नहीं बोलता वे मछली का अवैध शिकार करते हुए सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचा रहे हैं! इनके खिलाफ विभाग तथा कार्यवाही के लिए बात की जायेगी। आज जिन लोगों ने सफाई अभियान में भाग लिया उनमें प्रमुख नीरज त्रिपाठी, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, सुनील त्रिपाठी, डां धर्मेन्द्र त्रिपाठी, छोटेलाल राजपूत, निखिल सक्सेना, रोहन सिन्हा, राहुल सेन, रामप्रसाद सोनी, इन्दजीत राजपूत, पंकज कुमार, कल्लू राजपूत, श्री गणेश भवन के व्यायाम शिक्षक एडवोकेट सहित कुल २३ लोग थे। आज लगभग २०_२५समाज सेवी स्व०नानाजी देशमुख जी के कार्यक्रम में शामिल होने चित्रकूट चले गए हैं फलस्वरूप संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू एडवोकेट ने सभी का आभार जताया तथा अगला सफाई अभियान दिनांक ५ मार्च को सुबह ८’३०से १०’३०बजे तक १४वीं बार होगा आप सभी सादर आमंत्रित हैं!
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.