बांदा। प्रदेश का द्वितीय राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के नाम से चालू किए जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा है कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति के नाम से कानून और विधि की पढ़ाई के लिए राज्य अधीन विधि विश्वविद्यालय खोले जाने से बुंदेलखंड के लोगों को भी लाभ होगा.। पूर्व जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि उनके द्वारा वर्ष 2020 में सुझाव दिया गया था की उत्तर प्रदेश की जनसंख्या काफी अधिक है परंतु उत्तर प्रदेश में मात्र एक विधि विश्वविद्यालय जो प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के नाम से चल रहा है। पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने सुझाव दिया था कि उत्तर प्रदेश की मुख्य उच्च न्यायालय में एक विधि विश्वविद्यालय चालू किया जाए।उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश जो जनसंख्या में उत्तर प्रदेश से कम है लेकिन मध्यप्रदेश में भोपाल में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय चल रहा है इसके अलावा मध्य प्रदेश की मुख्य उच्च न्यायालय पीठ जबलपुर में धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी चल रहा है। पूर्व भाजपा नेता ने अपने पत्र में लिखा था कि महाराष्ट्र में तीन विधि विश्वविद्यालय चल रहे हैं जोकि नागपुर, औरंगाबाद और मुंबई में है। उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कानून और विधि की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा के लिए प्रदेश में अन्य राज्यों की भांति कम से कम 2 विधि विश्वविद्यालय चलना चाहिए।इसी के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश की कैबिनेट के द्वारा वर्ष 2020 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के नाम से राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज में चालू किए जाने की घोषणा हुई थी। पूर्व भाजपा नेता ने छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराया है कि जो कानून और विधि की पढ़ाई करना चाहते हैं उनके भविष्य को देखते हुए इसी शिक्षण सत्र से पढ़ाई कराई जाए और प्रवेश प्रक्रिया को चालू किया जाए, ताकि उत्तर प्रदेश के छात्र छात्राओं को कमान ला एडमिशन टेस्ट के माध्यम से प्रवेश मिल सके और उत्तर प्रदेश की सीटें भी बढ़ सके। पूर्व भाजपा नेता श्री जीतू ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र की एक प्रति देश के प्रधानमंत्री,कानून मंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को भी भेजते हुए ध्यान आकृष्ट कराया है कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट के द्वारा वर्ष 2020 में स्वीकृत राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जो प्रयागराज में चालू होना है, शीघ्र चालू कराया जाए ताकि यहां के छात्र छात्राओं को लाभ मिले। इसके अलावा भाजपा नेता ने इस बात की भी खुशी जाहिर की है कि डॉ राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के चांसलर के रूप में देश के मुख्य न्यायाधीश माननीय उच्च न्यायालय को कैबिनेट में व्यवस्था दी है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.