भगवती मिश्रा- प्रभारी जालौन तहसील + त्रिलोकी नाथ गुप्ता
पुरातन छात्र परिषद का होली मिलन समारोह का आयोजन 7 मार्च को
जालौन।श्री लालजी दास महंत के मन्दिर में स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज की पुरातन छात्र परिषद की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गत वर्ष की भांति 7 मार्च मंगलवार को 10 बजे स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।सभी पुरातन छात्रो को होलो मिलन समारोह में शामिल होने के लिए आमन्त्रित किया गया। बैठक में अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान उपाध्यक्ष धीरज बाथम महामंत्री अभिषेक हर्षवर्धन मंत्री वंश पटेल कोषाध्यक्ष विपिन उपाध्याय सूचना प्रभारी यशोवर्धन त्रिपाठी सरंक्षक श्याम किशोर दोहलिया गुरूप्रकाश दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ सम्पन्न
जालौन।राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के तत्वावधान में 4 मार्च 23 शनिवार को मोटर स्टैंड जालौन पर स्थित संकट मोचन हनुमान(महंत सुनीत मिश्रा) के मन्दिर में दसवां हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ किया गया।हनुमानजी महाराज का पूजन महंत सुनीत मिश्रा द्वारा किया गया।पूजन के उपरांत सामूहिक हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ किया गया।हनुमान चालीसा पाठ में राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा प्रदेश महामंत्री भगवती प्रसाद मिश्रा त्रिलोकी नाथ गुप्ता प्रदेशप्रचारक सत्यनारायण मिश्रा कृष्णचन्द्र त्रिपाठी महेंद्र सिंह सेंगर महावीर मिश्रा बुंदेलखंड उपाध्यक्ष दिनेश लोहिया लोकेंद्र चौबे भगवानदास गुप्ता मिथलेश मिश्रा तरुण सक्सेना भानु तिवारी रूपनारायण गोस्वामी महेंद्र पाटकार लालजी पांडेय प्रयागनारायन त्रिपाठी अंजनी कुमार सहित संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.