तहसील प्रभारी- देवी दयाल रावत
तहसील परिसर में डीलक्स शौचालय के रखरखाव हेतु सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की मांग
कोंच(जालौन)। तहसील परिसर कोच में स्थिति डीलक्स शौचालय कांप्लेक्स के रखरखाव हेतु सफाई कर्मी की नियुक्ति की जाए। इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र पूर्व बार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी ने जिलाधिकारी को सौंपा। संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए संजीव तिवारी ने कहा तहसील परिसर में सांसद निधि से डीलक्स शौचालय कांपलेक्स का निर्माण किया गया है। जिसका उपयोग समस्त व्यक्ति करते रहते हैं परंतु उपरोक्त शौचालय की साफ सफाई की व्यवस्था में किसी सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं है। उन्होंने प्रार्थना पत्र में कहा है कि जनहित में उपरोक्त शौचालय और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए केयरटेकर की नियुक्ति करने का आदेश संबंधित विभाग को देने की कार्यवाही अमल में लाई जाए।
नदीगांव पुलिस ने दो व्यक्तियों का किया शांतिभंग में चालान
कोंच(जालौन)। नदीगांव पुलिस ने लड़ाई झगड़ा कर रहे दो व्यक्तियों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। नदीगांव थाने के दरोगा प्रमोद कुमार यादव सिपाही उदय सिंह यादव शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र में भ्रमण पर इस दौरान वह ग्राम महेशपुरा पहुंचे जहां पर प्रथम पक्ष के गजेंद्र सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी महेशपुरा तथा द्वितीय पक्ष के अजय बाथम पुत्र देव सिंह निवासी महेशपुरा मध्य रास्ते से निकलने को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.