यंग भारत ब्यूरो
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को सुसाइड किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी थी। अब ACP संतोष कुमार सिंह ने बताया है कि एक्ट्रेस के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस का कहना है कि एक्ट्रेस मौत से पहले रात में किसी पार्टी से लौटी थीं। इतना ही नहीं, उनके मोबाइल फोन में कुछ वीडियो भी मिले हैं जिसमें वह गुमसुम और रोती हुई दिख रही हैं। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस की मां ने भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है और समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ केस किया है। इसके अलावा पुलिस आकांक्षा की पोस्टमॉर्मटम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
दरअसल, आकांक्षा दुबे ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम लाइव किया था। उसमें वो एकदम शांत और चुप दिखाई दे रही थीं। बाद में उन्हें रोते हुए भी देखा गया था। सभी फैन्स उनसे रोने का कारण भी पूछ रहे थे लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया था। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर आखिरी वीडियो जो है, उसमें वह काफी खुश दिखाई दे रही थीं। उनको देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि उन्हें कोई तकलीफ है। मेकअप आर्टिस्ट और पुलिस ने तो अपना-अपना पक्ष रखा ही था। मामा और मौसी ने भी मीडिया से बातचीत में समर सिंह पर संगीन आरोप लगाए थे।
आकांक्षा के परिवारवालों का आरोप
मौसी ने कहा था कि समर सिंह ने आकांक्षा को मरवाकर बाहर से ताला लटका दिया था। जबकि पुलिस ने बताया है कि है कि जिस होटल के रूम में आकांक्षा दुबे थीं, वो अंदर से बंद था। पुलिस को इसमें कुछ गलत नजर नहीं आ रहा है। हालांकि वो इस केस की तहकीकात कर रही है। फिलहाल तो अभी सबकी निगाहें एक्ट्रेस की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर अटकी हुई है। जिसके आते ही सब कुछ पानी की तरह साफ हो जाएगा। इसके अलावा फोन भी खंगाला जा रहा है। जिससे भी कुछ पुख्ता हाथ लग सकता है।
समर सिंह और संजय के खिलाफ केस
बता दें कि समर सिंह को आकांक्षा दुबे डेट कर रही थीं। उनके साथ आए दिन रील्स बनाकर अपलोड करती थीं। लेकिन कुछ वक्त से ऐसा करना उन्होंने बंद कर दिया था। समर सिंह पर ही एक्ट्रेस के परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि वह उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। इसमें उसका भाई भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.