शोभा यात्रा मे झाकियो पर लोगो ने जमकर बरसाये फूल
केन्द्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा, जिला पं चायत अध्यक्ष घन श्याम अनुरागी विधायक गौरी शंकर वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा रामेंद्र सिंह बनाजी सहित सैकडो भाजपा बजरंग दल बिश्व हिनॕदू परिषद के नेता कार्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
उरई(जालौन)। गुरूवार के दिन राम नवमी को भगवान की शोभा यात्रा व भव्य जुलूस प्रसिध्द ठडेश्वरी मंदिर मे मंत्र सिद्ध रामदास केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा और जिला अध्यक्ष भाजपा रामेंद्र सिंह बन्ना जी को मंदिर में राम दरबार की विधिवत पूजा अर्चना कराने के बाद मंदिर परिसर से भगवान राम के जन्मोत्सव का भव्य शोभायात्रा और जुलूस निकला गया| जिसमे हजारो की संख्या में युवाओ का सैलाब दिखाई दिया। इस दौरान लोगो ने जय श्रीराम के जयकारे लगाये जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में भव्य झांकियां सजाई गई। रथ घोडे आदि भी शामिल थे। शोभा यात्रा ठडेश्वरी मंदिर से कोच बस स्टैंड मुख्य बाजार भगत सिंह चौराहा अंबेडकर चौराहा जिला परिषद चौराहा होते हुए वापस खंडेश्वरी मंदिर पहुंची |शहर मे कई स्थानो पर लोगो ने फूलों की बारिश कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कई जगह भक्तो ने शोभा यात्रा में चलने वाले लोगों के लिए शीतल जल, शर्वत आदि की व्यवस्था की। शहर के कई स्थानो से होते हुए शोभा यात्रा का समापन ठडेंश्वरी मंदिर मे किया गया।
राम नवमी के पर्व पर गुरूवार को ठंडेश्वरी मंदिर मे हिन्दुवादी संगठनो व भक्तो ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभ यात्रा की तैयारियां सुबह से ही हो गई थी। हिन्दुवादी संगठनो के कार्यकर्ता व भक्त सुबह से ही मंदिर परिसर मे एकत्रित होने लगे। प्रातः 11 बजे तक मंदिर परिसर मे भारी भीड़ एकत्रित हो गई। किसी तरह की कोई कमी न रहे इसके लिए सभी तैयारियो को चाक चैबंद किया गया। भव्य झाांकिया सजाई गई। छोटे बच्चो को भगवान के विभिन्न स्वरूपो मे सजाकर वाहनो पर बैठाया गया। शोभा यात्रा में घोडे़ व रथ भी शामिल किए गए थे। दोपहर में महंत सिद्धराम दास ने शोभा यात्रा को रवाना किया। भक्तो ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ शोभा यात्रा में सहभागिता की। डीजे पर बज रहे भक्ति धुनो पर भक्त थिरकते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा पीली कोठी, घंण्टाघर, शहीद भगत सिंह चैराह, अम्बेडकर चैराहा, जिला परिषद सहित अन्य स्थानो से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओ ने झांकियो के दर्शन किये और आरती उतारकर फूलो से स्वागत किया। शोभा यात्रा के दौरान लोगों को गरमी में पेयजल आदि की समस्या न हो जिसको देखते हुए भक्तो ने जगह जगह स्टाल लगा रखे थे। शोभा यात्रा का समापन ठंडेश्वरी मंदिर परिसर में हुआ। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिसद, बजरंग दल के अलावा अन्य हिन्दूवादी संगठन ने सहभागिता की।
शोभा यात्रा में सुरक्षा के रहे कडे़ इंतजाम
शोभा यात्रा के दौरान किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो सके इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सर्तक रहा। ठडेंश्वरी मंदिर मे सीओ, कोतवाल, महिला थानाध्यक्ष के अलावा भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इसके साथ ही शहर क्षेत्र मे जगह-जगह पुलिस फोर्स लगाया गया। जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो सके। शोभायात्रा के साथ भी पुलिस अधिकारी चल रहे थें। शोभायात्रा का समापन होने पर ही अधिकारियो ने राहत की सांस ली।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.