उरई(जालौन)। रामनवमी का पर्व गुरूवार को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। मंदिरो मे भगवान श्रीराम की सुंदर झांकिया सजाई गई। दोपहर को 12 बजते ही भगवान राम का जन्म होते ही मंदिर से लेकर सडक तक भक्तो ने जमकर गोले दागे। सम्पूर्ण मंदिर प्रांगण जय जय श्रीराम के नारो से गूंज उठा। भगवान का जन्म होते ही मंदिर परिसर मे ढोल नगाडो की आवाज सुनाई देने लगी। जिन पर भक्तो ने जमकर डांस किया। साथ ही बधाईयां बजी और श्रद्धालुओ ने भगवान का पूजन कर आरती उतारी। महिलाओ ने भी जमकर मंगल गीत गाये। इस अवसर पर पॗसिध्द गायक वसंगीतकार राजेश निरंजन संजयदुबे संजू , बच्चू महराज रामजन्म पर एक सेबढकर एक भजन सुनाकर वातावरण को पुरी तरह भक्तिमय कर दिया नगर क्षेत्र के जेल रोड पर स्थित ठण्ंडेश्वरी मंदिर मे राम नवमी पर्व गुरूवार को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। भगवान श्रीराम का जन्म होते ही मंदिर प्रांगण में ढोल नगाडे व शहनाईयां गूंजती सुनाई दी। भक्तो ने प्रभु राम की आरती व पूजन अर्चन किया और महिलाओ ने मंगल गीत गाये। भगवान के जन्म की महिमा का जमकर बखान भजनो के द्वारा किया गया। सुबह से देर शाम तक मंदिरो मे पूजा पाठ हुआ। मंदिर में महंत ने भक्तो को रामजन्म का महत्व बताते हुए कहा कि राम जन्म श्रुति जस गाये तीरथ सकल तहां चलि आवे अर्थात जहां पर रामजन्म का बखान होता है वहां पर सभी तीर्थ खुद ही चलकर आते है राम नवमी के पर्व को लेकर लोगो मे गजब का उत्साह देखा गया। सभी मंदिरो को आकर्षक तरीके से सजाया गया। प्राचीन ठंडेश्वरी मंदिर के महांत सिद्धराम दास ने भगवान श्रीराम का अदभुत श्रृंगार किया।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.