आगरा में शनिवार को मंडोला कलर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके कारण आस-पास के घरों में दरारें आ गईं। उन्हें खाली करा लिया गया। फैक्ट्री घनी बस्ती में है। इसके कारण फायर ब्रिगेड को भी पहुंचने में दिक्कत आई। अंदर रखे केमिकल के सिलेंडर फटने से धमाकों की आवाज 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना मंटोला के टीला नंदराम की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब एक बजे फैक्ट्री से धुआं उठने लगा। जब लोग अंदर पहुंचे तो वहां 4 लोग फंसे हुए थे। एक कर्मचारी झुलस गया था। उसे अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। तीन अन्य फंसे थे, उन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया। करीब साढ़े 3 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
आस-पास के मकान खाली कराए गए
स्थानीय लोगों ने बताया कि आर टावर के बगल में स्थित अरजन कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई है। व्यापारी दौड़कर अपने सामान को बचाने पहुंचे। लेकिन धमाकों की आवाज से सभी सहम गए। आग और धमाकों के चलते आस-पास के मकानों में दरार आ गई हैं।
फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। घटना में गोदाम मालिक के भतीजे की तबीयत बिगड़ गई है। जिसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना में गोदाम में खड़ी दो सफारी जलकर राख हो गई है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.