भगवती मिश्रा- प्रभारी जालौन तहसील+ त्रिलोकी नाथ गुप्ता
एम एल कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में परचम लहराया
जालौन। प्रदेश मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में एम एल कॉन्वेंट के बच्चों ने जीत हासिल की है। उन्होंने ललितपुर में आयोजित प्रदेशीय कराटे प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर विद्यालय तथा जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगी अर्शलन हसन कक्षा 7शिवम यादव कक्षा 7 प्रेम तिवारी कक्षा 8 कृष्णवीर यादव कक्षा 8 ने कोच श्री रितेश शर्मा पी टी आई के मार्गदर्शन में काफ़ी परिश्रम के बाद यह सफ़लता प्राप्त की।इनका योगदान काफी सराहनीय रहा है। उनका चयन प्रदेशीय कराटे प्रतियोगिता में हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्रों ने काफ़ी प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय पांडेय एवम प्रबंधक गौरव गुप्ता ने उनके प्रदेश में जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं ।
घर मे काम कर रही महिला को जहरीले शर्प ने काटा, इलाज के लिए जाते समय हुई मौत
जालौन।रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जायघा में बुधवार को सुबह घर का काम करते समय महिला को जहरीले सांप के काट लिया। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा महिला की हालत ज्यादा खबर देख जिला मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रैफर कर दिया। रास्ते मे महिला की मृत्यु हो गई। जायघा निवासी रामनरेश की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी रोज की तरह बुधवार को सुबह उठकर घर के काम काज में जुट गई। घर का काम करते समय जहरीले सांप ने सुनीता को काट लिया।जिसकी जानकारी महिला ने अपने स्वजनों को दी। स्वजनों द्वारा सुनीता को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। इलाज के लिए जाते समय रास्ते मे उसकी मृत्यु हो गई। मृतक सुनीता के तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। महिला की मौत की खबर सुनते ही घर मे कोहराम मच गया। स्वजनों द्वारा मृतिका का पोस्टमार्टम जिला मेडिकल कॉलेज उरई में करवाया जा रहा हैं।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.