उरई(जालौन)। समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में सपा जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में गांधी जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी नेताओं ने कार्यालय पर झंडा लहराकर, महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कोई भी आदमी राष्ट्रपिता जैसी उपाधि साधारण नहीं पा सकता है। राष्ट्रपिता बनने के लिए उसे पूरे देशवासियों को पुत्र की तरह प्रेम और स्नेह देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज ऐसे महान संत की जयंती है। समाजवादी लोग उन्हें स्मरण करते हैं और उनके पद चिंहोंपर चलकर देश की सेवा करने का संकल्प लेते हैं। पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि समाजवादी पार्टी देश के सभी महापुरुषों और संत महात्माओं का सम्मान करती है। समय-समय पर जन्म जयंतियां और पुण्यतिथियां मन कर उनका नाम स्मारक करती हैं ताकि आगे आने वाली पीढ़ी ऐसे संत महात्माओं महापुरुषों को हमेशा हमेशा याद करती रहे। जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा की महात्मा गांधी शांति और अहिंसा में विश्वास रखते थे। उन्होंने कभी हिंसा का सहारा नहीं लिया। उन्होंने स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प लिया था। महात्मा गांधी के चरित्र से हम सभी समाजवादी प्रेरणा लेते हैं और समाजवादी पार्टी तथा महात्मा गांधी की नीतियों पर चलने का दृश्य संकल्प भी लेते हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर,कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष दीपू त्रिपाठी, महासचिव जमालुद्दीन, पूर्व उपाध्यक्ष अतर सिंह राठौर,वीरेंद्र सिंह यादव, राम रतन प्रजापति, महेश चंद्र विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष उरई वेद प्रकाश यादव, वरिष्ठ नेता विवेक यादव, नगर अध्यक्ष उरई इमरान उल्ला, विधानसभा उपाध्यक्ष शबीउददीन प्रताप सिंह यादव,,मृदुल दीक्षित,सोनू श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास, बब्लू नरछा, महेश शिरोमणि, कुसुम लता सक्सेना, अखिलेश शर्मा ,देवेंद्र चौधरी, हबीब खान ,जाकिर सिद्दीकी, रमेश मिश्रा, राजीव शुक्ला, अनुज यादव, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह पाल, चुन्नी यादव ,रूचि पाल,मुकेश यादव सभासद, प्रमोद सविता, सीताराम याज्ञिक, अमित सागर, रामबिहारी बाबू जी,रशीद बाबा आदि उपस्थित थे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.