भगवती मिश्रा- प्रभारी जालौन तहसील + त्रिलोकी नाथ गुप्ता
गांधी जयंती पर नमो नमो सनातन हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया
जालौन। नमो नमो सनातन हिन्दूमहासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गाँधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को नमन किया। राष्ट्रीय मंत्री त्रिलोकी नाथ गुप्ता व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा ने नवमनोनीत जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।व संगठन को मजबूत करने के लिये उनसे बड़ी संख्या में हिन्दू युवकों को जोड़ने का आवाहन किया।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मलखान सिंह कुशवाहा जिला महामंत्री जगदीश जिला मीडिया प्रभारी विपिन सिंह जिला संगठन मंत्री लाल सिंह कुशवाहा जिला महा मंत्री बृजेन्द्र सिंह जालौन नगर अध्यक्ष संजय तिवारी नगर उपाध्यक्ष मोहन मिश्रा व उरई नगर अध्यक्ष नितिन द्विवेदी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुठौंद थाने में गांधी शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
जालौन। कुठौंद थाना परिसर में दो महापुरुषों की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार प्रजापति ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया उन्होंने ने कहा कि आजादी दिलाने में गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अपने अधीनस्थों को शपथ दिलाई कि हम लोग गांधी जी के बताए मार्ग पर चलेंगे सभी से आग्रह किया कि स्वच्छता अभियान में शामिल होकर सहयोग करेंगे और लोगों को जागरूक करें कि श्रमदान कर अपने अपने क्षेत्र में साफ-सफाई का ध्यान रखना हैं तभी गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.