पुलिस अधीक्षक ने सूझ बुझ से कातिल पुत्र को कराया तत्काल गिरफ्तार
उरई उत्तर प्रदेश के उरई में रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से उन्हें को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद भागकर दोनाली बंदूक खेत में जाकर छुपा दी, ताकि मर्डर का शक किसी दूसरे पर जाए। सुबह ग्रामीण जब खेत से निकले तो वहां पर शव को देख शोर मचाना शुरू कर दिया, बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामले की तहकीकात की, जिसके बाद बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।
दरअसल, मामला उरई के चुर्खी थाना क्षेत्र का है।
यहां पर 30 सितंबर की रात खेत पर सो रहे 45 वर्षीय राजकिशोर त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई दूसरा नहीं बल्कि उसका बेटा सौरभ त्रिपाठी ही कातिल निकला। पुलिस के सामने उसने बताया कि आए दिन पिता के साथ झगड़े को लेकर वह तनाव में रहता था। इसके बाद उसने अपने पिता को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
पिता की लाइसेंसी बंदूक बनी, उसकी मौत का सामान
घटना 30 दिसंबर की देर रात की है। चुर्खी थाना पुलिस की छानबीन में सौरभ ने बताया कि उसके पिता जमीन और जायदात बेचने की धमकी देते रहते थे। एक दिन उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। इसी को लेकर वह उस दिन अपने पिता को रात में खाना देने गया था और उसके बाद वह पानी देने के बहाने फिर से खेत पर गया। यहां उसने देखा कि उसके पिता की बंदूक पलंग पर रखी थी। इस दौरान पिता शौच क्रिया कर रहे थे, जिसके बाद उसने पिता की पीठ पर फायर झोंक दिया और मौके पर उनकी मौत हो गई।
बेटे के पास से बरामद की बंदूक और कारतूस का खोखा
वहीं, पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि चुर्खी थाना क्षेत्र के औता गांव निवासी 45 वर्षीय राजकिशोर की गोली मार के हत्या की गई थी। पुलिस ने अपनी छानबीन में राजकिशोर के बेटे सौरभ को उसके पिता के कत्ल का दोषी पाया। आरोपी के पास से पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक और एक कारतूस का खोखा बरामद किया। पुलिस ने सौरभ को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।