यूपी में पिछले एक महीने में चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। यहां 40 दिनों में 7 लोगों की मौत हो गई। किसी की डांस करते हुए जान गई तो किसी की मंच पर एक्टिंग करते हुए। अधिकतर मामलों में वजह इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट है। हालांकि इनमें से कुछ को कोविड हुआ था।
ताजा मामला जौनपुर जिले में रामलीला में भगवान शिव का अभिनय कर रहे कलाकार का मंचन करते समय निधन हो गया। मौत का लाइव वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक आरती कर रहा है। उसी समय शिव बना कलाकार अचानक नीचे गिर जाता है और मौके पर ही मौत हो जाती है।
ऐसा ही मामला बरेली से भी सामने आया था। यहां 45 साल के प्रभात कुमार दोस्त के बर्थडे पार्टी में डांस कर रहे थे, अचानक गिरे और मौत हो गई। अयोध्या में डांडिया खेलते-खेलते युवक की जान चली गई। जिन्हें देखकर लोगों का एक ही सवाल है कि आखिर ऐसे कैसे हो गया? डांस करते-करते अच्छा-खासा आदमी कैसे मर गया?
जौनपुर में शिव बने कलाकार की मौत
11 अक्टूबर को जौनपुर जिले में रामलीला में भगवान शिव का अभिनय कर रहे कलाकार का मंचन करते समय निधन हो गया। मामला मछली शहर तहसील क्षेत्र के बेलासिन गांव का है। गांव के रहने वाले 45 साल के राम प्रसाद उर्फ छब्बन पांडेय आदर्श रामलीला समिति के सदस्य थे। वह भगवान शिव का अभिनय करते थे। सोमवार की रात भी वह गांव की रामलीला में भगवान शिव का रूप धारण कर अभिनय कर रहे थे। राम प्रसाद पांडे के भतीजे संजय पांडे ने बताया कि आरती शुरू होने के महज 35 सेकंड बाद ही अचानक चाचा गिर गए। हम लोग दौड़े और तुरंत मछली शहर में डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने जांच के बाद चाचा को मृत करार दिया।
वजह- अभी पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि शिव का रोल प्ले कर रहे कलाकार की अचानक मौत होना कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। ज्यादा एक्साइटमेंट के कारण धड़कन बढ़ जाती है। हार्ट अटैक पड़ जाता है।
अयोध्या में चेंजिंग रूम में जा रहे कलाकार की हुई थी मौत
4 अक्टूबर को अयोध्या के रुदौली में रावण का अभिनय कर रहे पतिराम नाम के शख्स की मौत हो गई। वह रामलीला का मंचन कर चेजिंग रूम जा रहे थे। तभी अचानक गिर गए। लोगों को लगा कि रस्सी फंसने से गिर गए हैं। लोगों ने उठाया, तो बेहोश थे। इसके बाद उनको कूलर के सामने लिटाया गया।
फिर लोग उन्हें एंबुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पतिराम 58 साल के थे। इसके बाद रामलीला का मंचन एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।
वजह- हार्ट का फेल होना। डॉक्टर का कहना है कि कार्डियक अरेस्ट किसी नॉर्मल इंसान को आ सकता है। कई बार ज्यादा एक्साइटमेंट होने के कारण ‘एड एनर्जी ड्राइव’ बढ़ जाती है। जिससे हार्ट कोलैप्स कर जाता है।
बरेली में बर्थडे पार्टी में डांस कर रहे युवक की मौत
2 सितंबर को बरेली में 45 साल के प्रभात कुमार दोस्त के बर्थडे पर डांस कर रहे थे। अचानक डांस करते-करते ही वह बेहोश होकर फ्लोर पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों को कुछ देर के लिए लगा कि युवक एक्टिंग कर रहा है, मगर जब वह थोड़ी देर तक नहीं उठा तो लोग पास पहुंचे। उसे हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
वजह- कार्डियक अटैक। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक प्रभात की मौत हार्ट अटैक से हुई है। डॉक्टरों ने बताया इसके पीछे बड़ा कारण पहले से ही हार्ट की किसी समस्या से ग्रस्त होना हो सकता है।
2 सितंबर को बरेली में 45 साल के प्रभात कुमार दोस्त के बर्थडे पर डांस कर रहे थे। अचानक डांस करते-करते ही वह बेहोश होकर फ्लोर पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों को कुछ देर के लिए लगा कि युवक एक्टिंग कर रहा है, मगर जब वह थोड़ी देर तक नहीं उठा तो लोग पास पहुंचे। उसे हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
वजह- कार्डियक अटैक। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक प्रभात की मौत हार्ट अटैक से हुई है। डॉक्टरों ने बताया इसके पीछे बड़ा कारण पहले से ही हार्ट की किसी समस्या से ग्रस्त होना हो सकता है।
अयोध्या में डांडिया खेलते-खेलते युवक गिरा, मुंह से झाग निकला, मौत
1 अक्टूबर की रात को अयोध्या में डांडिया खेल रहे 20 साल के एक युवक की मौत हो गई। वह डंडिया खेलते-खेलते अचानक गिर गया। इसके बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगा। लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कैंट थाना के गुप्तार घाट के पास शनिवार देर रात की है। इस दौरान करीब 100 युवक-युवतियां डीजे की तेज धुन पर झूम रहे थे। रात 11 बजे हुए हादसे का शिकार युवक विजय अयोध्या के खोजनपुर के शिवनगर कॉलोनी का रहने वाला था।
वजह- हार्ट फेल। डॉक्टर ने बताया तेजी से डांस करते समय या ज्यादा एक्साइटमेंट के समय हार्ट का रिदम बिगड़ जाता है और कार्डियक अरेस्ट से अचानक मौत भी हो जाती है।
मैनपुरी में हनुमान बने युवक की मंच पर मौत
मैनपुरी में गणेश उत्सव चल रहा था। यहां स्टेज पर 35 साल के रवि शर्मा हनुमान के रोल में थे। वह डांस करते-करते बेहोश होकर गिर गए और उठे ही नहीं। शुरुआत में लोगों को लगा कि युवक एक्टिंग कर रहा है। जब कई मिनट बाद भी युवक नहीं उठा तो लोग स्टेज पर पहुंचे। वह बेहोशी की हालत में था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वजह- हार्ट अटैक। डॉक्टर ने बताया रामलीला मंचन में कलाकार लगातार काम करते रहते हैं। उन्हें सही से आराम नहीं मिल पाता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
फतेहपुर में हनुमान बना रामस्वरूप नीचे गिरा और जान चली गई
दो अक्टूबर की रात को फतेहपुर में रामलीला में हनुमान का रोल निभा रहे 55 साल के रामस्वरूप की अचानक मौत हो गई थी। वह डांस करते-करते अचानक मंच से नीचे गिर गए थे। रामलीला में हनुमान का मंचन करते-करते राम स्वरूप को घबराहट महसूस हुई। वह मंच पर नीचे बैठने लगे, लेकिन जैसे ही बैठने चले तो खुद को संभाल न सके और नीचे जा गिरे। बेहोशी की हालत में लोग उन्हें लेकर CHC धाता पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वजह- हार्ट अटैक होना। डॉक्टर ने बताया कोविड के बाद हार्ट पेशेंट की संख्या बढ़ी है। टेंशन या एक्साइटमेंट के कारण हार्ट फेल हो जा रहा है।
आगरा : मां के पंडाल में डांस करते समय युवक गिरा, मौत
3 अक्टूबर की रात आगरा के पिनाहट कस्बा में देवी पंडाल में माता के भजनों पर झूम रहे व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। नाचते-नाचते वो जमीन पर गिर पड़ा। लोगों ने समझा की वह डांस करते-करते मत्था टेक रहा है। मगर, कुछ देर बाद जब वो नहीं उठा तो लोगों ने उसे उठाया। अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वजह- पोस्टमार्टम नहीं कराया।
अब आइए एक्सपर्ट से जानते हैं ऐसा क्यों हो रहा है.
सडेन डेथ के पीछे ‘होल बॉडी इन्फ्लेमेशन’!
SGPGI के कार्डियो सर्जरी डिपार्टमेंट के प्रमुख प्रोफेसर निर्मल गुप्ता ने बताया कि कोरोना के बाद से मानव शरीर में ‘होल बॉडी इन्फ्लेमेशन’ के मामलों में तेजी आई हैं। हाल के दिनों में अचानक से बढ़ रहे कार्डियक डेथ के मामलों के पीछे यह एक बड़ा कारण हो सकता हैं। इसके अलावा कम उम्र में हार्ट को रोगी बनाने के पीछे यह भी कारण हैं।
SGPGI के कार्डियो सर्जरी डिपार्टमेंट के प्रमुख प्रोफेसर निर्मल गुप्ता ने कहा-अचानक से बढ़ रहे कार्डियक डेथ के मामलों के पीछे ‘होल बॉडी इन्फ्लेमेशन’ हो सकता है।
- -लाइफ स्टाइल में बदलाव से हार्ट डिसीज बेहद कॉमन हो गए हैं।
- इसकी जद में हर तबके का वर्ग आ रहा है चाहे अमीर हो या गरीब बदलाव सभी के खानपान और लाइफ स्टाइल में देखा गया है।
- घर से बाहर का खाना और तला भुना खानपान हार्ट डिसीज को बढ़ावा दे रहा है।
- तंबाकू का सेवन भी जानलेवा साबित हो रहा हैं। तंबाकू सिर्फ सिगरेट या बीड़ी में नहीं पाया जाता। इसके अलावा में कई अन्य प्रकार से इसका सेवन किया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है बेहद कम उम्र के लड़के भी पान मसाला जैसे तंबाकू से बने उत्पाद उत्पादों का लगातार सेवन कर रहे हैं। इसका प्रभाव यह है कि दिल कमजोर हो रहा हैं।
- अल्कोहल का सेवन भी हार्ट के लिए खतरनाक हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि कम उम्र में ज्यादा शराब पीने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा आया हैं। शराब के सेवन से शरीर में लिपिड और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती हैं। इसका असर हार्ट अटैक के रूप में देखा जा रहा हैं।
- स्ट्रेस भी हार्ट के रोगों को बढ़ा रहा हैं। खासतौर पर नौनिहालों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई स्ट्रेस की चपेट में हैं। स्ट्रेस के बढ़ने के कारण हार्ट की समस्याएं बढ़ रही हैं। आज के दौर में जन्म ले रहे बच्चें मां के पेट से ही स्ट्रेस और तंबाकू शराब जैसी वस्तुओं की नजदीक हैं। यही कारण है कि उनमें हृदय रोग बढ़ रहा हैॉ।