उरई (जालौन)। हर वर्षो की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा के अवसर पर 30 अक्टूबर को रामकुंड पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उक्त बात की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक एवं शिक्षक नेता संजय साहनी बताया कि 30 अक्टूबर को रामकुंड पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहेंगी। इस दौरान अस्त होते सूर्य भगवान की पूजा अर्चना की जायेगी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम उनकी देखरेख हर वर्ष करवाया जाता है। इस मौके जनप्रतिनिधि के अलावा शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहते है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.