आम आदमी पार्टी ने उरगांव में की बैठक
मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सुनील परिहार रहे मौजूद
उरई (जालौन)। शेरसिंह पांचाल ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा ग्राम उरगाव में रामसिंह कुशवाहा के अध्यक्षता मे एक महत्वपूर्ण बैठक की गई जिस के मुख्य अतिथि दीनदयाल काका प्रांतीय सचिव झांसी, जिला अध्यक्ष सुनील परिहार के नेतृत्व में की गई उरगांव के लोगो ने कार्य क्रम में बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया लोगो ने आम आदमी पार्टी की नीतियों को समझा और केजरीवाल की सहना की हमारे भूपसिंह राजपूत जिला सचिव ने शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था कि जान कारी दी और बताया की दिल्ली में आम आदमी पार्टी कैसे आम जनता का काम कर रही है जिला अध्यक्ष सुनील परिहार जी ने कहा कि भाजपा एक उद्योग पतियों की सरकार है। ये अपने पूजीपतियो का कर्ज माफ करने में लगी हुई है।आम जनता को जीएसटी लगा कर महंगाई कर रही है। इस बैठक में शामिल रहे हमारे भूप सिंह राजपूत जिला सचिव, मम्मू खान जिला उपाध्यक्ष, अब्दुल हमीद जिला अध्यक्ष अलंपसंखक, शेरसिंह पांचाल ब्लॉक अध्यक्ष, ज्ञाप्रसाद ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय निगम पूर्व जिला अध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ, शिवपूजन,सिहरी दाऊ, शिव कुमार, बालमुकुंद,सरजू, श्री कृष्ण कुमार, अंशु कुशवाहा, कोमल सिंह कुशवाहा, मोहम्मद बरकत अली, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद साहिल, संत संतान सिंह, राजकुमार, दयाशंकर, मोहम्मद नासिर, जगत सिंह, संजय कुमार, राहुल कुमार कुशवाहा, जयाप्रसाद पांचाल ब्लॉक उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह, लक्ष्मी नारायण साहू, हरि शंकर शुक्ला, अनंतराम कुशवाहा, रामसनेही कुशवाहा, रामपाल कुशवाहा, लल्लू राम कुशवाहा, दयाशंकर कुशवाहा, मोहम्मद, शमसुद्दीन, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल रहे।
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने दावा किया पूरा दमखम के साथ नपा चुनाव लड़ेंगी कांंग्रेस पार्टी
प्रथम नगर आगमन पर प्रांतीय अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधियां के नेतृत्व किया गया भब्य स्वागत
कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को मिलेगा संगठन में पूरा सम्मान
उरई (जालौन)। शहर के रामनगर अजनारी रोड़ जिला कांंग्रेस कमेटी कार्यालय शहीद भवन पर नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव को लेकर आज मंगलवार को कांंग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने बैठक ली तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं की समस्याओं और उनके सुझावों को गंभीरता के साथ सुना। बैठक की अध्यक्षता कांंग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधियां ने की जबकि संचालन शहर अध्यक्ष रेहान सिददीकी ने किया।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप जिला पंचायत सदस्य उर्मिला सोनकर खाबरी भी मौजूद रही। उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांंग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि कांंग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी नगर पालिका परिषद एवं टाउन एरिया चुनावों को पार्टी पूरी दमखम के साथ लड़ेगी साथ मजबूत और जिताऊ प्रत्याशियों को मैदान उतारा जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही जनपद में शहर से लेकर टाउन एरिया क्षेत्रों में भाजपा की नाकामियों को उजागर करने के जनता से जुड़े के लिए पदयात्रा निकाली जायेगी। उन्होंने संगठन की मजबूती पर सभी का जोर दिया और सभी लोग एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जुट जाये तो आने वाले समय में निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने अलग-अलग कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना। कांंग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधियां ने कहा कि बगैर आम सहमति के किसी को टिकट नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को आगामी नगर पालिका एवं टाउन एरिया चुनाव मजबूती के साथ लड़ना है और सफलता हासिल करनी है क्योंकि यह जनपद हमारे कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का गृह जनपद है यहां की सफलता का संदेश समूचे प्रदेश में जायेगा।इसको भी देखकर नगर पालिका एवं टाउन एरिया के चुनाव ज्यादा से ज्यादा संख्या जीतना है। आज पहली बार कांंग्रेस कार्यालय हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा दिखाई दिया। इस मौके अन्य दलों के दर्जनों लोगों प्रांतीय अध्यक्ष के समक्ष कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा नगर पालिका परिषद उरई से अध्यक्ष के दावेदार मो. अवरार, अशरफ जावेद सागर गेस्ट हाउस अकबर मार्केट, करन सिंह राजपूत पूर्व बारसंघ अध्यक्ष, गुड्डू रिजवी नगर उपाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, फैजानुल हक, शहर अध्यक्ष रेहान सिददीकी, भगवान सिंह यादव युवा नेता, अयूब अंसारी, प्रियंक शर्मा, नगर पालिका कोंच चैयरमैन सरिता अग्रवाल, राजीव नारायण मिश्रा, अशोक द्विवेदी, सुरेन्द्र सरसेला, मैराज सिददीकी, महिला अध्यक्ष शकुंतला पटेल, नूर मुहम्मद, राजेश चौधरी डकोर युवा विंग जिला महासचिव, सिद्धार्थ दिवोलिया, संतोष ठाकुर, हाजी ख्वाजा बक्श सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.