कानपुर। जिले में 91 शत्रु संपत्तियां चिह्नित हैं जिसमें नौ को शत्रु संपत्ति घोषित किया जा चुका है, जबकि अन्य संपत्तियों को लेकर जांच की प्रक्रिया चल रही है। इसमें भी तीन संपत्तियों का मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है। इस पर स्टे लगा हुआ है। शत्रु संपत्तियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सरकार की मंशा स्पष्ट किए जाने के बाद अब जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। हाई कोर्ट सें जिन संपत्तियों पर स्टे है, उन्हें निरस्त कराने के लिए अर्जी देने की तैयारी की जा रही है।
बेकनगंज के रामजानकी मंदिर पर भी होना है निर्णय
बेकनगंज के डा. बेरी चौराहा स्थित रामजानकी मंदिर का अस्तित्व मिटाकर मुख्तार बाबा ने यहां बाबा बिरयानी रेस्टोरेंट खोल दिया। साथ ही उसने पाक नागरिक आबिद रहमान की संपत्ति 88/21 दारुल मौला, 99/14 रामजानकी मंदिर और आबिद रहमान की बुआ आमना खातून की 99/187 कंघी मोहाल की संपत्ति पर भी कब्जा कर लिया था। प्रशासन ने इन तीनों संपत्तियों के मामले में अपनी संस्तुति रिपोर्ट शत्रु संपत्ति अभिरक्षक को भेज दी है।
1.61 करोड़ का लोन ले चुका है
मुख्तार बाबा ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से 99/146 बशीर स्टेट हीरामन का पुरवा की शत्रु संपत्ति पर अपनी पत्नी गुलशन जहां, दामाद शाहिद आलम, बेटी आयशा नाज, दामाद परवेज अहमद, बेटी अंजुम आरा के नाम पर 1.61 करोड़ का लोन लिया था। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने बैंक से दस्तावेज मांगे लेकिन फंसने के डर से मुख्तार ने इस लोन का सेटलमेंट कर लिया।
एक करोड़ का नियम भी होगा बेअसर
शासन की मंशा के बाद माना जा रहा है कि शत्रु संपत्ति अभिरक्षक द्वारा संपत्तियों के मूल्याकंन के आधार पर नीलामी प्रक्रिया का फायदा अब नहीं मिलेगा। दरअसल एक करोड़ रुपये से कम मूल्य की संपत्ति होने पर संपत्ति पर रहने वालों को ही उसको खरीदने का पहला अवसर दिया जाता है जबकि एक करोड़ मूल्य से अधिक होने पर निर्णय शत्रु संपत्ति अभिरक्षक लेते हैं लेकिन अब माना जा रहा है कि जो भी संपत्ति शत्रु घोषित होगी, वहां अवैध रूप से रहने वालों को कब्जा छोड़ना ही होगा।
शत्रु संपत्ति अभिरक्षक की सूची में दर्ज सभी संपत्तियां
-सैय्यद मंजूर अली और उनके परिवार की चार संपत्तियां मकान नंबर 103/366ए, 103/366बी, 103/366सी, 103/366डी
-शाहिद हलीम की हीरामन का पुरवा, परमट, गार्डेन रावतपुर, दलेल पुरवा, अनवरगंज और स्वरूप नगर की 13 संपत्तियां
-अस्मत आरा बेगम का मकान नंबर 40/105 नवाब साहब का हाता परेड
-राफिया बीबी और साफिया बीबी का मकान नंबर 88/332 शाफियाबाद चमनगंज
-अल्लाह रक्खा खान का मकान नंबर 11/131 ग्वालटोली
-जैनब बीबी का मकान नंबर 87/93 भन्नानापुरवा
-मुशोधन बेगम का मकान नंबर 97/332 तलाक महल
-तौफीक अहमद, तनबीर अहमद और तौकीर अहमद का मकान नंबर 44/172 अहाता कमाल खान
-सखावल्लाह और करीमुल्लाह का मकान नंबर 100/406 कंघी मोहाल
-जमीलुद्दीन व अन्य की फहीमाबाद स्थित मकान नंबर 105/646, 105/647, 105/647ए, 105/648, 105/650 और 105/651
-भवन संख्या 95/96 परेड
-स्वर्गीय एचएम नजर की आराजी संख्या 247/2 और 219 ग्राम गज्जू पुरवा
-इमलिहा बाग मकनपुर बिल्हौर
-आशिफ अली का मकान नगर 39/37 मैदा बाजार कानपुर
-अल्ला रक्खा की हाउस प्रापर्टी ग्वालटोली मकान नंबर 11/131
-रसूलन पत्नी नबी बख्श झुम्मन पुत्र इलाही का मकान नंबर 95/96 परेड
-सुभान खान का मकान संख्या 105/64ए चमनगंज
-बेबी पत्नी मुहिनुद्दीन नई सड़क बकरमंडी का मकान संख्या 44/14, 44/415
-शेख मोहम्मद शाह शेख व अन्य की 51 संपत्तियां अहाता संख्या 88/326 मकान संख्या एक लगायत 51
यह संपत्तियां घोषित हो चुकी हैं शत्रु
-पाकिस्तानी नागरिक हुमायूं एस नजर की पांच संपत्तियां
-पायनियर लेदर फिनिसर्स प्राइवेट लिमिटेड जाजमऊ
-90/76 पायनियर टेनरीज जाजमऊ
-88/75 जाजमऊ
-92/140 हीरामन का पुरवा
-602 सिविल लाइंस
-घाटमपुर के भदरस में नवाब पुत्र पीरा की दो संपत्तियां
-तज्जमल हुसैन की 11/154 और 11/157 ग्वालटोली की दो संपत्तियां
शाहिद हलीम की 13 संपत्तियों पर राजस्व परिषद ने मांगी थी रिपोर्ट
राजस्व परिषद ने शाहिद हलीम की 13 संपत्तियों पर रिपोर्ट मांगी थी। दरअसल पहले इन संपत्तियों काे निष्क्रांत संपत्ति माना गया था लेकिन बाद में इन्हें शत्रु की श्रेणी में शामिल कर लिया गया। जिसके बाद राजस्व परिषद ने शत्रु संबंधी डिटेल जिला प्रशासन से मांगी थी जो भेज दी गई है।
शाहिद हलीम की यह हैं संपत्तियां
-13/389 परमट, 13/390 परमट, 91/146 हीरामन का पुरवा, 116/630 गार्डन, 90/92 दलेल पुरवा, 91/71 दलेल पुरवा,41/39 नई सड़क, 41/125 नई सड़क, 93/124 अनवरगंज, 93/110 अनवरगंज, 7/190 बशीर बाग स्वरूप नगर, 7/189 एबीसी स्वरूप नगर, 100/406 कंघी मोहाल।
संपत्तियों पर जांच चल रही है। कुछ संपत्तियों की संस्तुति रिपोर्ट शत्रु संपत्ति अभिरक्षक को भेजी गई है। वहां से दिशा निर्देश आने के बाद संपत्तियों को शत्रु घोषित किया जाएगा। – विशाख जी, जिलाधिकारी
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.