भगवती मिश्रा- प्रभारी जालौन तहसील + त्रिलोकी नाथ गुप्ता
भूपेंद्र सिंह के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जालौन में भजपा नेताओ ने दी बधाई
जालौन।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भूपेंद्र सिंह विधान परिषद सदस्य को उत्तरप्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।भूपेंद्र सिंह के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर वाचस्पति मिश्रा भगवती प्रसाद मिश्रा त्रिलोकी नाथ गुप्ता अनिल मित्तल सतीश सेंगर आदित्य भूषण तिवारी अखलेश गुप्ता उषा गुप्ता रंजना दुबे डॉ ब्रजेन्द्र दुबे डॉ प्रदीप पांडेय श्रवण कुमार श्रीवास्तव सन्तोष द्विवेदी कैथवा के सी पाटकार बबलू सोनी शिवम मिश्रा अभिनय सिंह आदि ने बधाई दी है।भूपेंद्र सिंह मौजूदा समय में योगी सरकार 2.0 में पंचायतीराज मंत्री हैं। उन्हें स्वतंत्र देव सिंह की जगह बीजेपी यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसी के साथ ही यूपी में बीजेपी को नया संगठन मंत्री मिलने के साथ ही नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल गया है। वहीं, निकाय चुनाव से लेकर 2024 लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी को शानदार जीत दिलाना उनके लिए एक टास्क होगा।
योगी सरकार में मंत्री हैं भूपेंद्र चौधरी
पश्चिमी यूपी से ताल्लुख रखने वाले भूपेंद्र चौधरी की पहचान जाट नेता के रूप में होती है। इस नाते उनकी पश्चिमी यूपी और जाट वोटरों में मजबूत पकड़ भी है। वहीं, बताया जाता है कि किसान आंदोलन के बाद भी पश्चिमी यूपी में बीजेपी को अनुमान से ज्यादा सीटें मिलना कही ना कही भूपेंद्र चौधरी का ही असर है, जिसका उन्हें इनाम भी मिला है। यूपी की सत्ता में वापसी के बाद भूपेंद्र चौधरी को योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। वो दूसरी बार योगी सरकार में मंत्री बने है। साथ ही विधान परिषद के सदस्य भी है। वहीं बीजेपी ने भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर 2024 से पहले नाराज जाट समुदाय को साधने की एक बड़ी कोशिश की है।
बीजेपी से लम्बे समय से जुड़े है भूपेंद्र
भूपेंद्र सिंह चौधरी मुरादाबाद जिले के महेन्द्री सिंकदरपुर गांव में साल 1966 में हुआ था। किसान परिवार से ताल्लुख रखने वाले भूपेंद्र सिंह ने गांव के प्राथमिक स्कूल से पढ़ाई शुरू की। बाद में मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। विहिप से जुड़ने के बाद 1991 में भूपेंद्र बीजेपी में शामिल हो गए। पार्टी के लिये दिन रात एक करने वाले कर्मठ नेता में अपनी पहचान बनाने वाले भूपेंद्र 2016 में यूपी विधान परिषद के सदस्य बने। वो बीजेपी के 2012 में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।