उरई: जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए पुख्ता इंतजाम। माधौगढ़ तहसील उप जिलाधिकारी अंगद यादव को सूचना मिलते ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्राम डिकॉली जागीर की रागनी, ग्राम किसुनपुरा की माण्डवी, व ग्राम निनावली की शशी राठौर समस्त गर्भवती महिलाओं को डॉक्टरों की टीम ने मोटर बोट के माध्यम से निकाल कर एंबुलेंस से रामपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा कर सकुशल डिलीवरी कराई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की देखरेख में जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। बाढ़ के समय गर्भवती महिलाओं को परेशानी से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन के पुख्ता व्यवस्था है। ऐसी महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा समस्त गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। गर्भवती महिलाओं के अलावा राहत शिविरों में भी दवा और इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.