गोरखपुर में एक विवाहिता के साथ ससुराल वालों को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बैंक ऑफ अमेरिका में जॉब करने वाली लवी से ससुराल वालों ने झूठ बोलकर टीबी रोग से पीड़ित लड़के की शादी करा दी।
उसे शादी के पहले तीन बार हार्ट अटैक भी आ चुका है। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने बोला की लड़का एक टेलीकॉम कंपनी में जॉब करता है, लेकिन शादी के बाद ससुराल वालों के सारे झूठ जब सामने आए तो दुल्हन के होश उड़ गए।
बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई। शादी के बाद जब महिला ससुराल पहुंची तो सास और ससुर ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुरालियों ने उससे कहा, कि पहले अपने मायके से 5 लाख रुपए लेकर आओ, नहीं तो तुम्हें चैन से रहने नहीं देंगे।
पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज
घटना शाहपुर इलाके के बशारतपुर की है। थक हारकर महिला ने पुलिस की मदद ली। विवाहिता की शिकायत पर सोमवार शाहपुर पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
एक साल पहले हुई थी शादी
शाहपुर इलाके के मानस विहार के रहने वाले सत्यप्रकाश निगम की बेटी लवी निगम की शादी करीब एक साल पहले बशारतपुर के रहने वाले अभय श्रीवास्तव के बेटे नवीन श्रीवास्तव से हुई थी। इस पूरी शादी में लवी के पिता ने करीब 30 लाख खर्चा किए और नवीन की जो मांगी थी, उसे भी पूरा किए। शादी के बाद नवीन अपने परिवार के साथ लवी को लेकर दिल्ली चला गया।
झूठ बोलकर की बेटे की शादी
लवी दिल्ली के बैंक ऑफ अमेरिका में जॉब करती हैं। जबकि परिवार के लोगों ने बताया था कि नवीन भी दिल्ली में एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी में काम करते हैं। लेकिन शादी के बाद कभी नवीन काम पर नहीं जाता था तो इसे लेकर लवी को कुछ शक हुआ।
2012 से है टीबी की बीमारी, हार्ट अटैक भी आया
लवी के मुताबिक, शादी के बाद से ही नवीन को लगातार खांसी आती थी। पूछने पर घर वालों ने बताया कि एलर्जी है, जल्द ही ठीक हो जाएगी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी खांसी ठीक नहीं हुई।
जब लवी ने गहराई से पता किया तो वह हैरान रह गई। पता चला कि नवीन को साल 2012 से ही टीबी की बीमारी है। जबकि उसे पहले तीन बार हार्ट अटैक भी हो चुका है। परिवार के लोगों ने उसकी यह गंभीर बीमारियों को छिपाकर उसकी शादी कर दी।
कभी मारते तो कभी मुंह पर थूकते थे
वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली जाने के कुछ समय बाद लवी की पति, सास और ससुर ने लवी को प्रताड़ित करना भी शुरू कर दिया। उनकी डिमांड थी कि लवी अपने मायके से 5 लाख रुपए मंगवाए। लेकिन जब लवी ने ऐसा नहीं किया तो पूरे परिवार मिलकर उसके साथ मारने पीटने लगा और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। आरोप है, ससुराल वाले बहू के मुंह पर थूक देते थे।
भाई और पिता से भी की पैसे की डिमांड
इसके बबाद लवी किसी तरह से वहां से भागकर गोरखपुर पहुंची और अपने मायके वालों को आपबीती बताई। इसके बाद लवी के पिता सत्यप्रकाश निगम बेटी के ससुराल गए। लेकिन नवीन का मां और पिता ने उनसे भी रुपयों की डिमांड की। इसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद ली। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर शाहपुर रणधीर मिश्रा ने बताया, मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.