गोरखपुर में एक युवती से रेप के मामले में आरोपी दरोगा के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर लिया गया। पीड़िता 5 महीने से दरोगा के खिलाफ शिकायत लेकर थाने के चक्कर लगा रही थी। ये कार्रवाई SSP डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर की गई है।
पीड़िता बोली-5 साल से शोषण कर रहा था पीड़िता कुशीनगर के कप्तानगंज की रहने वाली है। उसने चौरीचौरा थाने पर तैनात रहे दरोगा विनय कुमार पर प्रेमजाल में फंसाकर रेप करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि दरोगा विनय कुमार ने 2017 में कप्तानगंज थाने में तैनाती के दौरान खुद को अविवाहित बताते हुए उसे प्रेम जाल में फंसाया था। इसके बाद पिछले 5 सालों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
दरोगा पर मंदिर में शादी करने का आरोप
युवती के मुताबिक उसने दरोगा पर शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करता रहा। उसकी तसल्ली के लिए उसने कप्तानगंज के एक मन्दिर में शादी भी कर ली। बाद में सामाजिक रूप से शादी करने का वादा भी किया। इसी दौरान युवती को पता चला कि दरोगा पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। इस बात को लेकर दोनो में काफी विवाद होने लगा।
2 बार प्रेग्नेंट हुई और 2 बार की सुसाइड की कोशिश युवती के अनुसार इस दौरान वह दो बार 2 बार प्रेग्नेंट हुई भी हुई। लेकिन दरोगा ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। दरोगा जहां भी तैनात रहा, वहां पर वह उसे बतौर पत्नी साथ रखता था। वह लोगों से उसे अपनी पत्नी ही बताता रहा। चौरीचौरा थाने में तैनाती के दौरान दरोगा और युवती के बीच विवाद हुआ था।
उसके बाद युवती ने जहर खाकर ट्रेन से कटकर खुदकुशी की भी कोशिश की। लेकिन दरोगा ने इलाज कराकर और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचा लिया था। इसके बाद दोनों अलग हो गए। युवती दरोगा के खिलाफ शिकायत लेकर करीब 5 महीने पहले चौरीचौरा थाना पहुंची। लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं दर्ज की। बाद में मामले तूल पकड़ा तो तत्कालीन SSP डॉ विपिन ताडा ने दरोगा विनय कुमार को सस्पेंड कर दिया।
आरोपी की तलाश
इसके बाद से युवती उसके खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए बीते 5 महीने से अधिकारियों के चक्कर काटती रही। वह ADG अखिल कुमार से मिली, लेकिन किसी ने उसकी कोई मदद नहीं की। बीते शुक्रवार को युवती ने SSP डॉ. गौरव ग्रोवर से मुलाकात की। जिस पर एसएसपी ने दरोगा विनय कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया। जिसके बाद से पुलिस केस दर्ज कर अब आरोपी दरोगा की तलाश कर रही है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.