बांदा: बुंदेली प्रकृति पर्यटन समिति लोक भारती के तत्वावधान में उत्तम नगर बांदा स्वच्छ बांदा के संयोजक एवम् पूर्व जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अशोक त्रिपाठी जीतू के नेतृत्व में नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं कार्यकर्ताओं ने बांदा नगर के ऐतिहासिक शंकर सरोवर नवाब टैंक को स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प लिया एवं श्रमदान की साथ ही प्रत्येक रविवार को 10:00से 12 बजे तक स्वच्छता अभियान का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर श्री उमा शंकर पांडे जल पुरुष एवं सदस्य जल नीति आयोग, अनिल शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं सदस्य बुंदेली प्रकृति पर्यटन समिति, आनन्द सिन्हा पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ, राजकुमार राज पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांदा, श्री अशोक अवस्थी जी, मनोज जैन सदस्य, कमलेश सिंह सदस्य, धर्मेंद्र त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रामप्रसाद सोनी,निखिल सकसेना, रोहन सिन्हा| दीन दयाल सोनी सह संयोजक, सहित नगर के प्रमुख समाज सेवी बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.