रोशन जैकब आईएएस सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश शासन डॉ रोशन जैकब आईएएस ने दिया प्रशस्ति पत्र
उरई(जालौन): जिलाधिकारी चाँदनी सिंह के नेतृत्व एवं सतत् पर्यवेक्षण से ही Mine-Mitra एक जन उपयोगी पोर्टल बन पाया है, जिसके लिए मैं आपको हार्दिक बधाई ज्ञापित करता हूँ-रोशन जैकब आईएएस सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश शासन डॉ रोशन जैकब आईएएस सचिव ने जिलाधिकारी चाँदनी सिंह को जनपद में अवैध खनन व परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिया प्रशस्ति पत्र।जिलाधिकारी चाँदनी सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद में अवैध खनन व परिवहन पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन व खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर कार्रवाई की गई जोकि अब जनपद में अवैध खनन व परिवहन पर पूर्णता अंकुश है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन, परिवहन रोकने व अधिक से अधिक खनन पट्टा पारदर्शिता के साथ स्वीकृत हुए व माइन मित्र पोर्टल के सदुपयोग के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिला प्रशासन ने अवैध खनन परिवहन व लोकेशन माफियाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जोकि जिला प्रशासन की मेहनत का अच्छा परिणाम है उसके लिए बधाई।जनपद स्तर पर जिलाधिकारी चाँदनी सिंह के सतत् पर्यवेक्षण से ही Mine-Mitra एक जन उपयोगी पोर्टल बन पाया है, जिसके लिए डॉ. रोशन जैकब ने हार्दिक बधाई ज्ञापित की। Mine-Mitra तथा खनन विभाग द्वारा विभिन्न सेवाओं को प्रदान करने में आपकी महती भूमिका है। आशा है. आपके सतत् प्रयासों से यह पोर्टल और सुगम, सरल एवं जनसामान्य हेतु अधिक उपयोगी हो पायेगा।
जनपद में भू माफियाओं, अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जा रही-डीएम चाँदनी सिंह
उरई(जालौन)। जनपद में भू माफियाओं अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी चाँदनी सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में मौजा बरहा जालौन ग्रामसभा निरंजनपुर की नवीन परती की 9.591भूमि हेक्टेयर कब्जा मुक्त कराई गई। राजस्व विभाग की टीम ने अवैध कब्जा धारियों से 9.591 भूमि हेक्टेयर कब्जामुक्त करवाया गया। जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन को कब्जाधारियों से खाली करवाने की लगातार कार्रवाई की जा रही है। भूमि को कबजामुक्त करवा कर संबंधित ग्राम प्रधान को देखरेख हेतु सौंप दी गई है। नवीन परती की मुक्त कराई गई भूमि पर गौशालाओं में रह रहे गोवंश के लिए नेपियर घास लगाने के निर्देश दिए।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.