आगरा। शहर में यूपीपीसीबी के छह मॉनिटरिंग स्टेशन हैं। इसमें संजय प्लेस स्टेशन पर सुबह से रात तक एक्यूआई का लेवल 200 से अधिक रहकर पुअर क्वॉलिटी में रहा। यहां रोज हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को खांसी आना और आंखों में जलन आदि की समस्या से जूझना पड़ा। इस दौरान क्षेत्र में वाटर स्प्रिंकलर भी देखने को नहीं मिले।
मैं किसी काम से संजय प्लेस गया था। कुछ समय ही इस क्षेत्र में रहा। अचानक से आंखों में जलन होने लगी। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर क्या हो रहा है।
संजय प्लेस में वाटर स्प्रिंकलर नदारद मिले। जबकि मैंने सीपीसीबी की वेबसाइट पर एक्यूआई चेक किया तो दोपहर में 280 एक्यूआई मिला। इस दौरान सांस फूलने की भी समस्या हो रही थी।
संजय प्लेस में दिनभर रहा एक्यूआई
सुबह छह बजे 282
सुबह 10 बजे 286
दोपहर 2 बजे 272
शाम छह बजे 266
रात 10 बजे 260
शहर के मॉनिटरिंग स्टेशंस की स्थिति
मनोहरपुर 105
रोहता 88
आवास विकास 96
शाहजहां गार्डन 102
शास्त्रीपुरम 127