संभल में पुलिस पर हमले का वांछित चल रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। इस मुठभेड़ में 1 पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए बदमाश पर 50 हजार का इनाम घोषित था। घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मौके पर एसपी, एएसपी और सीओ सहित कई थानों की पुलिस मौजूद है।
बदमाश और पुलिस थाना नखासा क्षेत्र के मंडलाई बाईपास पर हुई। जहां पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्विफ्ट गाड़ी आती हुई दिखाई दी। जिसे पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया तो उसमें बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। बदमाश और पुलिस में मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसपी चक्रेश मिश्रा, एएसपी श्रीश्चंद सीहोर जितेंद्र कुमार सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई।
गोली लगने से एक सिपाही घायल
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी हमले में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान भागने का प्रयास कर रहे एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। वही बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही योगेंद्र राठी भी घायल हो गया। इसी बीच बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कांबिंग कर रही है।
पुलिस पर हमले में फरार चल रहा था बदमाश
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि काशिफ नाम के जिस बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। बीते दिनों पुलिस पर हमला करने में बदमाश काशिफ फरार चल रहा था। जिसे आज मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को इनाम दिया जाएगा।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.