मुजफ्फरनगर: खतौली विधानसभा सीट (Khatauli Chunav Result) पर 5 दिसंबर को हुए उपचुनाव का आज परिणाम आना है। इसको लेकर यहां आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। यहां गठबंधन और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों ही प्रत्याशियों ने खतौली में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी की ताकल लगा दी है। ऐसे में आज साफ हो जाएगा कि जनता ने गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया का साथ दिया है या भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी का। चुनाव प्रचार के दौरान यहां हवा बदली-बदली नजर आई। यहां इस बार पार्टी या प्रत्याशी को चुनाव जिताने से ज्यादा सभी जातियों द्वारा अपनी जातियों का वर्चस्व कायम करने का प्रयास किया गया। चुनावी जानकारों की मानें तो इसी को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की जनता ने यहां इस बार वोटिंग की है। सबसे बड़ा बदलाव देखने में यह आया कि यहां मतदाताओं में उत्साह नजर नहीं आया, जिसके चलते मतदान प्रतिशत भी पहले के मुकाबले कम हुआ। माना जा रहा है कि मतदान प्रतिशत कम होने का बड़ा असर चुनाव पर पड़ने जा रहा है।
3बजे: 22वें राउंड की मतगणना में मदन भैया लगातार आगे
रालोद प्रत्याशी मदन भैया 77067 वोटों के साथ 12436 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। भाजपा की राजकुमारी सैनी को अब तक 64631 मत मिले हैं।
खतौली में 21वें राउंड की मतगणना जारी, मदन भैया की बढ़त जारी
रालोद प्रत्याशी मदन भैया 74285 वोटों के साथ 13471 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। भाजपा की राजकुमारी सैनी को अब तक 60814 मत मिले हैं।
2: 30बजे: 20वें राउंड की जनगणना जारी, 13135 वोटों से आगे चल रहे मदन भैया
खतौली में 19वें राउंड की वोटिंग जारी है। रालोद के मदन भैया को 71111 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की राकुमारी सैनी को अबतक 57976 वोट ही मिले हैं। मदन भैया 13135 वोटों से आगे चल रहे हैं।
2: 19बजे: 19वें राउंड की मतगणना जारी, 13470 वोटों से आगे चल रहे मदन भैया
खतौली में 19वें राउंड की वोटिंग जारी है। रालोद के मदन भैया को 685544 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की राकुमारी सैनी को अबतक 55084 वोट ही मिले हैं। मदन भैया 13470 वोटों से आगे चल रहे हैं।
8वें राउंड की मतगणना में भी रालोद प्रत्याशी आगे
खतौली में 18वें राउंड की मतगणना जारी है। इस बीच मदन भैया को 65186 और राकुमारी सैनी को 51733 वोट मिले हैं। मदन भैया 13452 वोटों से आगे चल रहे हैं।
1:40बजे: 17वें राउंड में भी जारी है रालोद का जलवा, 11191 वोटों से आगे चल रहे मदन भैया
खतौली विधानसभा उपचुनाव में 17वें राउंड की मतगणना जारी है। यहां रालोद के मदन भैया 60980 मतों के साथ लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा की राजकुमारी सैनी 49789 वोटों के साथ 11191 वोटों से पीछे चल रही हैं।
1:20बजे: 15वां राउंड हुआ पूरा, RLD के मदन भैया 11,728 वोटों से लगातार चल रहे आगे
खतौली में 15राउंड पूरा हो चुका है। इस राउंड में भी रालोद के मदन भैया लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। रालोद प्रत्याशी यानी मदन भैया को अब तक 55065 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को 43337 वोट मिले हैं। मदन भैया 11728 वोटों से आगे बने हुए हैं।