यंग भारत ब्यूरो
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में एक बार फिर से भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं।
चार दिनों के अंदर दूसरी घटना
घटना आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में घटी है। चार दिनों के अंदर यह दूसरी बार है जब लोगों की जान चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में गई है। नायडू इस समय राज्य में 2024 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए कई राजनीतिक बैठकें कर रहे हैं।
सीएम ने जताई हैरानी
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गुंटूर में मची भगदड़ पर हैरानी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता का आश्वासन भी दिया है।
पहले हुई थी 8 की मौत
इसेस पहले बुधवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में नायडू के रोड शो के दौरान भगदड़ मचने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। जिनमें एक महिला भी थी। तब कई लोग खुली नहर में गिर गए थे। ये लोग नायडू की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे, जो वहां रोड शो के लिए आ रहे थे।
तब दिया था मुआवजा
घटना के बाद चंद्रबाबू नायडू ने तुरंत रोड शो को रद्द कर दिया था। उसके बाद मृतक के परिवारों को उन्होंने 24 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा भी की थी। उन्होंने कहा था- “यह एक दुखद घटना है। मुझे इसका बहुत अफ़सोस हो रहा है।”