गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां न्यू ईयर में होटल के कमरे में लौटी नशे में धुत लड़की से होटल के ही कर्मचारी ने रेप किया। लड़की को पता तब चला, जब आंख खुली और शरीर पर कपड़े नहीं थे। लड़की ने आरोपी होटलकर्मी की पहचान की। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है।
वसुंधरा निवासी 29 वर्षीय लड़की के मुताबिक, वो अपने 5 दोस्तों के साथ न्यू ईयर मनाने के बाद 1 जनवरी की सुबह लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित एलिगेंट होटल पहुंची। यहां उन्होंने 3 रूम बुक किए। कमरा नंबर 113 में पार्टी करने के बाद लड़की सोने के लिए चली गई। जबकि उसके बाकी दोस्त कमरा नंबर 112 में ड्रिंक पार्टी करने लगे। लड़की का कहना है कि अधिक शराब पीने की वजह वो ज्यादा नशे में थी। इसलिए अपने कमरे में आकर सो गई।
कपड़े अस्त-व्यस्त और चादर पर खून के निशान मिले
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उसे महसूस हुआ कि स्वैट शर्ट पहने कोई लड़का उसके बगल में आकर लेटा है और गंदा काम कर रहा है। लड़की के उठ जाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने जब अपने रूम की लाइट जलाई तो कपड़े अस्त-व्यस्त थे, चादर पर खून के निशान थे।
रिसेप्शन पर बताया कि CCTV खराब हैं
सुबह करीब साढ़े 4 बजे लड़की ने दोस्तों को कॉल करके अपने रूम में बुलाया और सारी घटना बताई। इसके बाद वे सभी रिसेप्शन पर पहुंचे। उन्होंने CCTV कैमरे की फुटेज दिखाने के लिए कहा तो कैमरा खराब बता दिया गया। इसके बाद लड़की के दोस्तों ने कॉल करके पुलिस बुलाई। पुलिस ने होटल के सभी कर्मचारियों को इकट्ठा करके एक लाइन में खड़ा किया और फिर पीड़िता से उसकी शिनाख्त परेड कराई।
इस दौरान पीड़िता ने आरोपी होटल कर्मचारी को पहचान लिया। उसकी शिनाख्त सुबोध के रूप में हुई। लड़की के दोस्तों ने आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को वहीं से अरेस्ट किया और थाने पर ले आई। 2 जनवरी को पीड़िता ने सुबोध के खिलाफ IPC सेक्शन 376 में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने होटल के कमरे की बेडशीट को भी अपने कब्जे में लिया है, जिसकी DNA जांच कराई जाएगी।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.