आगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद से फर्जी IAS को गिरफ्तार किया है। वह यहां पर लिवइन में रह रहा था। जो अधिकारी बनकर रौब गांठता था। हैरानी की बात है कि उसका लिवइन स्टाइल देखकर सोसायटी में रहने वाले लोग भी उसके झांसे में आए गए थे। इतना ही नहीं उसने खुद को IAS बताकर शादी भी कर ली। दहेज में 40 लाख नगद, लग्जरी कार और 350 ग्राम सोने की ज्वैलरी ली। लेकिन जब बेटी को टॉर्चर करने लगा तो ससुर ने पोल खोल दी। इसके बाद पुलिस ने फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ट्रेनी IAS बताकर की थी शादी
दरअसल, एत्माद्दौला के कालिंदी विहार के रहने वाले श्रीनिवास ने बेटी खुश्बू की शादी 15 मार्च 2021 को संजय सिंह से की थी। जो मथुरा का रहने वाला है। उसने खुद को ट्रेनी IAS बताया था। भरोसे के लिए IAS का अपना फर्जी पहचान पत्र भी उन्हें दिखाया। पुलिस अधिकारियों के साथ उसके फोटो देखकर ससुराल वालों को उसके IAS होने का विश्वास करने लगे। खुशबू के ससुराल पहुंचने पर संजय और ससुरालवालों ने नोएडा में फ्लैट की डिमांड करने लगे। इस बीच आरोपी ने पत्नी का अबॉर्शन भी करा दिया। विरोध करने पर पति और ससुरालवालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
मिले पर जान से मारने की दी धमकी
खुशबू के पिता श्रीनिवास को पता चला कि दामाद संजय नोएडा में किसी महिला के साथ रहता है। 8 जून को श्रीनिवास और खुशबू संजय से मिलने नोएडा गए। उसने अपना पता नहीं दिया, खुद आकर मिला। दोबारा मिलने का प्रयास करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद इसकी शिकायत लेकर श्रीनिवास बेटी की ससुराल मथुरा पहुंचे। आरोप है कि ससुर रनवीर सिंह और सास शिव कुमारी ने धमकी दी। ससुर ने राइफल से फायर कर दिया। लेकिन, वह किसी तरह से बचकर भाग निकले।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.