प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद रविवार से मौसम के फिर बदलने का अनुमान है। शनिवार रात से ही लखनऊ समेत कई जिलों में शीतलहर शुरू हो गई। रविवार को लखनऊ और उसके आसपास मौसम साफ है। कोहरा नहीं है। गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज सहित आसपास के जिलों में आज से अगले 5 दिनों तक बर्फीली हवाएं चलने के आसार हैं।
कल यानी सोमवार को UP के 36 जिलों में कोहरे का अलर्ट है। शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। इस दौरान पारा 5 डिग्री तक गिर सकता है। इससे ठंड और बढ़ेगी। वहीं, मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को ठंड से बचने की अपील की है।
यूपी के 7 सबसे ठंडे जिले…
जिला | तापमान(न्यूनतम) |
बरेली | 4.3°C |
इटावा | 6.6°C |
बरेली | 4.3°C |
मुरादाबाद | 7.5°C |
फर्रुखाबाद | 7.6°C |
शाहजहांपुर | 8.1°C |
बिजनौर | 9.6°C |