भगवती मिश्रा-प्रभारी जालौन तहसील + त्रिलोकी नाथ गुप्ता
शनि अमावस्या को राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ सम्पन्न
जालौन।राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के तत्वावधान में कुटिया वाले हनुमानजी(महंत श्री राजेश त्रिवेदी) के मन्दिर सब्जी मंडी के पास जालौन में शनि अमावस्या 21जनवरी 23 को हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ किया गया।हनुमानजी महाराज का पूजन महंत श्री राजेश त्रिवेदी द्वारा किया गया।पूजन के उपरांत सामूहिक हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ किया गया।हनुमान चालीसा पाठ में राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा प्रदेश महामंत्री भगवती प्रसाद मिश्रा बुंदेलखंड अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ गुप्ता प्रदेशप्रचारक सत्यनारायण मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश पाटकार प्रदेश मंत्री कपिल सोनी बजरंग दल अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह परिहार सतीश सिंह सेंगर नरेंद्र सिंह चौहान सन्तोष द्विवेदी कैथवा पवन कुमार अग्रवाल महेश चौधरी राजू महाराज महेंद्र सिंह सेंगर श्रवण कुमार श्रीवास्तव मोहन बाजपेई भूरे महाराज लोकेंद्र चौबे मिथलेश कुमार मिश्रा दिनेश लोहिया शेखर श्रीवास्तव अंजनी कुमार राघवेन्द्र पांडे महेंद्र सिंह यादव रविशंकर पाटकार विजय सक्सेना रमेश चन्द्र सहित संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
बजरंग दल ने बिहार के शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
रामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी करने पर किया विरोध
जालौन।बजरंग दल ने बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर उनका देव नगर चौराहे पर पुतला फूंककर मुर्दाबाद के नारे लगाए।बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह के रामचरित मानस पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में देव नगर चौराहे पर पुतला जलाया और चंद्रशेखर सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए।बंजरंग दल नगर संयोजक मानवेंद्र परिहार ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री को रामचरित मानस से ज्ञान लेना चाहिए।रामचरित मानस हिंदू धर्म का पवित्र ग्रंथ हैं।और जो भी हिंदू धर्म का अपमान करेगा उसका विरोध बजरंग दल हमेशा करेगा।रामचरित्र मानस पर अभ्रद टिप्पणी करने बालो के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाये। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विहिप आशीष द्विवेदी ,नगर उपाध्यक्ष अनुराग तिवारी ,आशीष परिहार , गोलू कुशवाहा ,हर्ष गुप्ता,अनुज गोस्वामी,विमल पाल,सौरभ सिंह,मोनू गौतम,सहित बजरंग दल टीम उपस्थित रही
स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
जालौन।स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा युवा पखवाड़ा के तहत देश के महापुरुषों तथा भारत माता की झांकियों के साथ नगर में विशाल शोभा यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अतुल हर्शे ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद का तिलक कर किया।शोभा यात्रा को तहसीलदार बलराम गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जिसमें छात्रो द्वारा भक्ति गीतों के साथ सैनिकों के समूह बनाकर सड़कों पर प्रदर्शन किया गया। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे युवा पकवाड़ा के तहत स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कुछ छात्र देश के सिपाही बनकर देश की रक्षा के लिए तत्पर रहने के लिये एक साथ लाइन में सड़कों पर चल रहे थे।तो वही सर्वप्रथम भारत माता की झांकी आगे चल रही थी। इसके बाद देश पर बलिदान होने वाले नेता सुभाष चंद्र, भगत सिंह, स्वामी विवेकानंद, भीमराव अंबेडकर,देश पर बलिदान होने वाली महारानी लक्ष्मीबाई, रानी चेनम्मा महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी आदि महापुरुषों की झाकियां एक साथ रथ में तथा घोड़ों पर सवार होकर सड़कों पर निकाली गई। शोभायात्रा पुराने स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रांगण में शुरू की गई। जो कांजी हाउस होते हुए तहसील रोड से सब्जी मंडी छोटी माता मंदिर झंडा चौराहा होते हुए निकाली गई।शोभा यात्रा के संचालन में विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र तिवारी आचार्य गुरुप्रसाद ,जी श्याम किशोर जी , सन्तोष जी रामकेश पाठक ,सुनील सोनाकिया , आशीष तिवारी, माधव कुमार व्यास, राज नारायण मिश्रा नितिन मित्तल शशिकांत द्विवेदी रमेश हुंका आदि का सहयोग रहा।शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल साथ चल रहा था।
राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा द्वारा बागेश्वर सरकार को समर्थन
जालौन।राष्ट्र, समाज व धर्म हेतु सदैव प्रतिबद्ध राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा द्वारा बुंदेलखंड व बालाजी का नाम लंदन तक प्रसिद्ध करने वाले बागेश्वर धाम सरकार को समर्थन दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरे कथावाचक श्री धीरेन्द्र शास्त्री का सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर लोग उनका समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसमें राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा भी शामिल है। रविवार को संगठन द्वारा औपचारिक रूप से बागेश्वर धाम सरकार का समर्थन किया गया। राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा प्रदेश महामंत्री भगवती प्रसाद मिश्रा बुन्देलखण्ड अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ गुप्ता प्रदेशप्रचारक सत्यनारायण मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश पाटकार प्रदेशमंत्री कपिल सोनी ने बागेश्वर धाम सरकार का समर्थन किया है।राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुज पाण्डेय ने अपना आधिकारिक पत्र जारी करते हुए उक्त निवेदन व समर्थन को घोषित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक पाण्डेय जी के आवाहन पर संगठन के सभी पदाधिकारी, सदस्य व कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर पर श्री बागेश्वर धाम सरकार श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी द्वारा सनातन हित में किए जा रहे सभी धार्मिक कृत्यों का समर्थन करते हैं। साथ ही, उन्होंने लोगों को बहन व भाई सम्बोधित कर निवेदन किया कि धर्म विरोधी तत्वों से सचेत रहें।
ग्राम पंचायत उरगावँ में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम संगठन का उदघाटन हुआ
जालौन।जिला जालौन के ग्राम पंचायत उरगाव में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम संगठन का उद्धघाटन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक मिशन प्रवन्धक सुनीता यादव उपस्थित रही।तथा उन्होंने ग्राम संगठन का उद्घाटन किया ।यह आयोजन ग्राम उरगाव की बैंक सखी साधना त्रिपाठी के द्वारा आयोजित किया गया इसमें सीनियर आई सी आर पी टीम की महिला रूबी और प्रियंका तथा महिला स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारी तथा सभी महिला सदस्य शामिल हुई।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.