मौसम विभाग ने यूपी के 75 जिलों में 24 और 25 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ और अयोध्या में सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। वहीं कानपुर और मथुरा में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई स्थानों पर ओले गिरे हैं। यहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश होने से ठंडक बढ़ेगी और कोहरा छठ सकता है। 23 जनवरी से मौसम में फिर से परिवर्तन आएगा और दिन में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
कानपुर के साउथ सिटी, किदवई नगर और ट्रांसपोर्ट नगर में हुई तेज बारिश
कानपुर के साउथ सिटी के गाही, किदवई नगर, ट्रांसपोर्ट नगर समेत कई इलाके में बारिश हुई। सुबह से धूप निकली लेकिन कुछ देर बाद बादल छा गए। बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में भी सुबह हुसैनगंज, तेलीबाग, आलमबाग, चारबाग, गोमती नगर विस्तार, कृष्णा नगर में बूंदाबांदी हुई है। जिसके बाद से बादल छाए हुए हैं।
कश्मीर की बर्फबारी का दिखा असर मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, 23-27 जनवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करना शुरू कर देगा। एक विक्षोभ पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर में बन रहा है, जिससे बर्फबारी के कारण बारिश हो सकती है।
दो दिन का येलो अलर्ट हालांकि आईएमडी ने 24 और 25 जनवरी के लिए कानपुर में ओलावृष्टि व बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले बदली रहेगी और हल्की बारिश संभव है। 23 तक बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बीते 3 दिन से हो रही तेज धूप के बाद शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव हुआ है।
हार्ट अटैक से 4 की मौत
मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते हार्ट अटैक के मामले बढ़ गए हैं। अचानक दिल का दौरा पड़ रहा है। 24 घंटे में एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में 97 गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। ह्दय रोग संस्थान में 24 घंटे में चार मरीजों की मौत हुई, इनमें चारों तब पहुंचे जब उनकी सांसें थम चुकी थीं।
दो दिन से हार्ट अटैक के मरीजों का तांता लगा है। बीते 24 घंटे में कई मरीजों को इमरजेंसी में जगह कम होने पर एचडीयू में शिफ्ट किया गया। निदेशक प्रो. विनय कृष्णा के मुताबिक इलाज प्रबंधन के लिए खासी कवायद करनी पड़ रही है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.