औरैया में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। प्रेमी की शादी कहीं और तय हो गई थी। इस बात से प्रेमिका नाराज थी। शादी न करने को लेकर पहले प्रेमी-प्रेमिका में लड़ाई हुई। उसके बाद दोनों ट्रेन के आगे कूद गए। दिबियापुर में रेलवे क्रासिंग के पास दोनों ने जान दे दी।
घर में चल रही थी शादी की तैयारियां
ट्रेन चालक की सूचना पर GRP ने शवों को कब्जे में ले लिया। दोनों की पहचान की कोशिश की जा रही थी। उधर, दोनों के घरों में उनकी तलाश की जा रही थी। करीब 2 घंटे बाद परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिली। प्रेमी की शादी 16 फरवरी को होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, जो अब मातम में बदल गई हैं।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
घटना मंगलवार देर रात दिबियापुर रेलवे क्रासिंग की है। प्रेमी-प्रेमिका मंगलवार रात को करीब 10 बजे घर से निकल गए थे। रात में 12 बजे उन दोनों ने सुसाइड किया है। परिवार के लोगों को रात करीब 2 बजे घटना की सूचना मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है
प्रेमी की उम्र 21 साल थी। वो बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र थी। प्रेमी की सगाई भी हो चुकी थी। प्रेमिका की उम्र 18 साल थी। वो भी पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों का करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था। यह भी कहा जा रहा है, प्रेमी का अपने ताऊ के बेटे की साली से अफेयर चल रहा था। इसी कारण दोनों ने घर पर इस बात की जानकारी नहीं दी थी। इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
कुछ देर बाद मिली मौत की खबर मिली प्रेमिका के परिवार के लोगों ने बताया, मंगलवार की रात उनकी बेटी घर से निकल गई थी। हम लोगों को पहले तो इसके बारे में जानकारी नहीं थी लेकिन जब काफी देर तक बेटी नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू की। तलाश करने पर पता चला कि गांव का एक लड़का भी अपने घर से गायब है। कुछ देर बाद दोनों की मौत की खबर सुनाई दी। कभी बेटी ने अपने अफेयर के बारे में नहीं बताया। हम लोगों से कोई बात नहीं की।
पिता बोले- पता होता तो दोनों की शादी करा देते प्रेमी के पिता का कहना है, ”बेटे ने कभी भी हम लोगों को इसके बारे में नहीं बताया। अगर बता देता, तो हम लोग उसकी शादी करवा देते। अपने बच्चों से ज्यादा हम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है। जब इसकी शादी तय हो रही थी, तब भी वह कुछ नहीं बोला। हम लोग लड़की के परिवार से भी बात कर लेते।”
शवों को परिवारों को सौंप दिया गया है
सीओ प्रदीप कुमार का कहना है, “दो शव मिलने की सूचना मिली थी। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को दे दिया गया है। लड़के के घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। घटना के बाद से दोनों के परिवार बहुत दुखी हैं।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.