रेप के बाद 3 महिलाओं की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को अयोध्या के मवई से ग्रामीणों ने उसे तब पकड़ा, जब वह एक महिला से दरिंदगी करने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंपा। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह वही साइको किलर है, जिसकी 3 जिलों की पुलिस को तलाश थी।
साइको किलर का नाम अमरेंद्र रावत है। उम्र 24 साल। वह बाराबंकी के सरवा गांव का रहने वाला है। किलर के पास एक मोबाइल मिला है। उसमें पोर्न क्लिप्स थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता ने 3 शादियां की। करीब 5 साल पहले उसकी शादी हो चुकी है। हालांकि, गौना नहीं हुआ। एडिशनल एसपी अखिलेश कुमार ने साइको किलर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
25 हजार का इनाम घोषित किया था
अमरेंद्र पर 25 हजार का इनाम था। मवई के हुनहुना गांव में सोमवार शाम को वह महिला को पकड़कर ले जा रहा था। महिला ने शोर मचाया तो आस-पास के लोगों ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसके पिता ने तीन शादी की थी। मां की मौत के बाद दो सौतेली मां के साथ उपेक्षित होकर रहता था। खुद की शादी होने के बाद वह सूरत चला गया था। करीब छह माह वहां रहा था। 4 दिसंबर को वह बाराबंकी लौटा था। वीडियो बनाने वाले युवक ने किलर की पहचान की है।
पहली न्यूड डेडबॉडी अयोध्या के खुशेटी गांव में मिली
बाराबंकी के रामसनेही घाट से 8 किमी की दूरी पर अयोध्या जिले का मवई थाना क्षेत्र है। 5 दिसंबर 2022 को मवई के खुशेटी गांव की 60 वर्षीय महिला घर से कुछ काम के लिए निकली थी। जब वह शाम तक नहीं लौटी तो घरवालों ने खोजबीन के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। फिर 6 दिसंबर दोपहर के वक्त पुलिस को महिला का शव मिला। लाश पर कोई कपड़ा नहीं था। महिला के चेहरे और सिर पर चोटों के निशान थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। लेकिन, अपराधी कौन है? ये किसी को पता नहीं चला सका था।
दूसरी न्यूड डेडबॉडी इब्राहिमाबाद के खेत में मिली
बाराबंकी जिले में इब्राहिमाबाद नाम का एक इलाका है। कोतवाली से 4 किमी की दूरी पर है। 17 दिसंबर 2022 को यहां के एक खेत से 62 साल की महिला की लाश बरामद होती है। लाश शाम के वक्त बरामद हुई, लेकिन हत्या सुबह के वक्त हो चुकी थी। इस शव पर भी कोई कपड़ा नहीं था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि रेप के बाद गला घोंटकर हत्या हुई है। हत्यारे का फिर कोई पता नहीं चला था।
तीसरी न्यूड लाश मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई
पहली लाश अयोध्या जिले में मिली थी और दूसरी लाश बाराबंकी में। दोनों जिलों की पुलिस ने अपने-अपने लेवल पर जांच शुरू कर दी। इसके बाद 29 दिसंबर को राम सनेही घाट कोतवाली से 3 किमी दूर ठेठरहा गांव की शौच के लिए निकली महिला लापता हो गई। उसका शव 30 दिसंबर को खेत न्यूड मिला। यह महिला भी 61 साल की थी और हत्या का पैटर्न सेम था। इस लाश के मिलते ही पुलिस हैरान रह गई।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.