इटावा में सोमवार रात महिला का शव फांसी पर लटकता मिला। महिला 8 महीने की गर्भवती थी। मायके वालों ने कार न देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस पति समेत 5 ससुरालवालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के ऊसरा अड्डा का है। औरैया के रहनी वाली रश्मि की शादी डेढ़ साल पहले सूरज कुशवाहा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से रश्मि का ससुरालवालों से झगड़ा होने लगा था। ससुर तेज सिंह ने मकान का बंटवारा कर दिया था।
गाजियाबाद में नौकरी करता है पति
सास-ससुर अलग रहते थे। जबकि दोनों बेटे एक ही मकान में रह रहे थे। रश्मि का पति सूरज दो महीने पहले गाजियाबाद में नौकरी करने गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रश्मि मकान में जेठानी संगीता के साथ रह रही थी। सोमवार रात रश्मि का उसकी जेठानी से झगड़ा हुआ था। बेटी ने फोन कर यह बात बताई थी। सुबह उसकी मौत की सूचना मिली।
एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मायके वालों की तहरीर पर ससुर तेज सिंह, जेठानी संगीता, पति सूरज और अन्य दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.