आगरा आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला। जी-20 को लेकर कहा कि यह एक बहाना है और धोखा है। इन्वेस्टर मीट पर सवाल उठाने बाद उन्होंने आगरा समेत पूरे प्रदेश की मेट्रो परियोजनाओं को सपा सरकार की सौगात बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को आगरा में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पहले एक अंग्रेजी कहावत सुनाई। कहा कि ‘A friends in need is a friend indeed’ आज देश को एक उद्योगपति को और खासकर सभी उद्योगपतियों को भाजपा की मित्रता की जरूरत है।
हालांकि जी-20 का जो आयोजन हो रहा है, उसकी सफाई-पुताई, पेड़ पौधे को वह यहां देखते आ रहे हैं, लखनऊ में भी उन्होंने देखा है। ये सरकार यदि समाजवादी सरकार के कामों को आगे बढ़ाती तो आखिरी समय में इतनी तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ती।
शेर के बच्चे की देखभाल नहीं कर सकी सरकार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार शेर के बच्चे को भी जिंदा नहीं रख पाई। आगरा में व्यापार के लिए टूरिस्ट के रूप में सपा सरकार में उदाहरण पेश किया था कि आगरा को हेरिटेज और अपनी हिस्ट्री, आर्किटेक्ट से कैसे जोड़ा जाए। अच्छी चीजें दिखाई जाएं, सपा सरकार में बहुत काम हुए।
कई एनओसी लेने के बाद ताजमहल के आसपास के इलाके को साफ सुथरा बनाया गया। फतेहाबाद रोड पर मैं खुद आया था और इस सड़क को क्लीन कैसे बनाया जाए और दोनों तरफ साइकिल ट्रैक और इसे सिक्स लेन बनाने की रूपरेखा बनाई थी।
यहां कुछ दूर लाइन सफारी तक लोगों को ले जाने के लिए अच्छा मार्ग देने के प्रयास हुए। लायन सफारी में अभी एक शेर का बच्चा था, सरकार उसकी देखभाल नहीं कर सकी और उसकी जान चली गई।
‘यूपी में सारी मेट्रो परियाजनाएं सपा सरकार की देन’
अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने योगी सरकार में चल रहीं मेट्रो परियोजनों को लेकर कहा कि हमने देश का पहला साइकिल ट्रैक और इतना बड़ा हाईवे बनाया। इसी तरह मेट्रो के काम को समाजवादी लोगों ने आगरा में दिया।
यहां भी मेट्रो बन रही है, उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में मेट्रो समाजवादियों की देन है। वाराणसी की डीपीआर सपा सरकार में बनी थी।
डिफेंस एक्सपो में झूठ बोलने का आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि डिफेंस एक्सपो में यह कहा था कि बुंदेलखंड में मिसाइल बनाए जाएंगे, मुझ नहीं लगता कि इतने वर्षों में कुछ काम हुआ है। अगर काम हुआ होता उद्योगपति भरोसा जीता होता।
तो शायद आज इन्वेस्टमेंट करने के लिए बड़े पैमाने पर उद्योगपति व्यापारी आते। यहां मुगल म्यूजियम नाम बदल दिया। नाम बदलने से कोई विकास नहीं हो जाता है। आप सोचिए और उस समय पर यूरोप का सबसे बड़ा आर्किटेक्ट से इस म्यूजियम को तैयार कराया जा रहा था। यूरोप आर्टिटेक्ट को भगाने के बाद हम यहां यूरोप को बुला रहे हैं।
बजट में टाई लगाने वालों को भी धोखा दिया
अखिलेश यादव ने बजट को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बजट में आगरा को इंसेंटिव नहीं दिया। कोई इंडस्ट्रियल पॉलिसी नहीं है। आगरा में व्यापारी काम करना चाहते हैं लेकिन उन्हें कुछ मिला ही नहीं।
आगरा को इंटरनेशल एयरपोर्ट नहीं दे पाई सरकार। अब तो सरकार न केवल किसान को धोखा दे रही है बल्कि नौजवान को भी धोखा दिया जा रहा है। इस बार बजट में पढ़े लिखे टाइ लगाने वाले और सूट पहनने वाले उद्योगपतियों को भी धोखा दिया गया है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.