उरई(जालौन)। अडानी के लिए देश की सम्पत्ति को लूटने वाली मोदी सरकार के खिलाफ आप पंचायत प्रकोष्ठ यूथ विंग का दूसरा भिक्षाटन अभियान आज जालौन जिले के जिला मुख्यालय उरई शहर में सम्पन्न हुआ जिसमें आम जनता से सड़कों पर भिक्षा मंगाकर जो राशि इकट्ठा हुई चेक के माध्यम से नरेंद्र मोदी को भीख देने का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग प्रखर बाजपेई, जिला महासचिब धीरेंद्र चौधरी, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मम्मू खान जी,जिला अध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ गौरव चौधरी,जिला अध्यक्ष यूथ विंग उदय यादव व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हरिकिशन, महेंद्र प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग संजय राठौर, विक्रांत याद विक्रांत यादव जिला सचिव यूथ विंग ,नगर अध्यक्ष यूथ विंग शिवम सिंघानिया, अक्षय दुबे, विकास गौतम नगर महासचिव यूथ विंग, आकाश कुमार एवं समस्त कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.